A
Hindi News विदेश यूरोप VIDEO: नीदरलैंड में क्रिसमस परेड के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, भीड़ में घुसी कार; 9 लोग घायल

VIDEO: नीदरलैंड में क्रिसमस परेड के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, भीड़ में घुसी कार; 9 लोग घायल

नीदरलैंड के पूर्वी शहर नुनस्पीट में क्रिसमस परेड देखने के लिए जुटी भीड़ के बीच एक कार घुस गई। पुलिस ने कहा हे कि मामले की जांच जारी है। कार महिला चला रही थी जिसे हिरासत में ले लिया गया है।

Netherlands Christmas Parade Car Hits People- India TV Hindi Image Source : @GEOTECHWAR/ (X) Netherlands Christmas Parade Car Hits People

Netherlands Christmas Parade: नीदरलैंड में सोमवार क्रिसमस परेड देखने के लिए इंतजार कर रही लोगों की भीड़ में एक कार घुस गई। कार के भीड़ में घुसने से कम से कम 9 लोग घायल हो गए हैं जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गेल्डरैंड पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह घटना जानबूझकर नहीं की गई, लेकिन पुलिस इसकी जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

सामने आया वीडियो

घटना के बाद का वीडियो भी सामने आया है। घटनास्थल के वीडियो में फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स और एक खेत में एक छोटी कार दिखाई दे रही थी। कार क्षतिग्रस्त थी और उसका बोनट खुला हुआ था। पास ही लोगों की भीड़ नजर आ रही है। कुछ लोग घटना के बाद मौके पर जांच करते हुए नजर आ रहे हैं।

रोक दी गई परेड

एम्स्टर्डम से लगभग 80 किलोमीटर पूर्व में स्थित नन्सपीट शहर में लोग क्रिसमस की रोशनी से सजी गाड़ियों की परेड देखने का इंतजार कर रहे थे। परेड देखने का इंतजार कर रहे लोगों की भीड़ में कार घुस गई। घटना के बाद एल्बर्ग सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि परेड रोक दी गई है।

महिला चला रही थी कार

नन्सपीट शहर के मेयर जान नाथन रोजेंडाल ने घटना के बाद एक बयान में कहा, "जो एकजुटता का पल होना चाहिए था, वह बड़ी चिंता और दुख में खत्म हुआ।" पुलिस ने बताया कि ड्राइवर 56 साल की एक महिला थी जो नन्सपीट की रहने वाली थी और उसे मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने कहा कि महिला को गंभीर ट्रैफिक दुर्घटना में सामान्य प्रक्रिया के तहत हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कहा कि जांच के तहत प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है और उपलब्ध वीडियो फुटेज की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:

माउंट एवरेस्ट को 'कचरे के ढेर' बनने से बचाएगा नेपाल, ड्रोन और GPS से होगी सफाई; एक्शन प्लान तैयार

यूक्रेन ने रूस को बुरी तरह दहलाया, तेल टर्मिनल, लड़ाकू विमानों और जहाजों को किया तबाह

Latest World News