A
Hindi News विदेश यूरोप Russia Ukraine War: शांति समझौते पर चर्चा के बीच रूस ने कर दिया कांड, भीषण हमलों से दहल गया यूक्रेन

Russia Ukraine War: शांति समझौते पर चर्चा के बीच रूस ने कर दिया कांड, भीषण हमलों से दहल गया यूक्रेन

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। जंग खत्म करने को लेकर शांति समझौते पर चर्चा चल रही है। इस बीच रूस ने यूक्रेन में भीषण हमले किए हैं। रूस की ओर से किए गए हमलों में यूक्रेन की राजधानी कीव में भारी नुकसान हुआ है।

Russia attack Ukraine- India TV Hindi Image Source : AP Russia attack Ukraine

Russia Ukraine War: रूस ने मंगलवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव में आवासीय भवनों और ऊर्जा ढांचों को निशाना बनाते हुए सिलसिलेवार हमले किए। वीडियो फुटेज और स्थानीय अधिकारियों से मिली जानकारी में यह बात सामने आई है। रूस की ओर से किए गए हमलों को लेकर मेयर विटाली कित्श्को ने बताया कि मध्य पेचेर्स्क जिले में एक आवासीय इमारत और कीव के पूर्वी जिले द्निप्रोव्स्की में एक अन्य आवासीय इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। 

इमारत में लगी आग

‘टेलीग्राम’ पर पोस्ट किए गए वीडियो फुटेज में द्निप्रोव्स्की की 9 मंजिला इमारत की कई मंजिलों में भीषण आग लगती हुई दिखाई दे रही है। कीव शहर प्रशासन के प्रमुख तिमोर तकाचेंको ने बताया कि कम से कम 4 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि ऊर्जा अवसंरचना को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि नुकसान किस प्रकार का है और कितना है। 

रूस के रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?

रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि रूसी वायु रक्षा बलों ने क्रीमिया सहित विभिन्न रूसी क्षेत्रों के ऊपर रात भर में 249 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट किए। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इनमें से ज्यादातर ड्रोन (116) काला सागर के ऊपर मार गिराए गए। ये हमले रविवार को जिनेवा में अमेरिका और यूक्रेनी प्रतिनिधियों के बीच अमेरिका-रूस की मध्यस्थता वाली शांति योजना पर हुई बातचीत के बाद हुए। यूक्रेनी पक्ष के एक प्रतिनिधि ओलेक्सांद्र बेव्ज ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि बातचीत ‘काफी रचनात्मक’ रही और दोनों पक्ष ज़्यादातर बिंदुओं पर चर्चा करने में सफल रहे। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने सोमवार को कहा कि उन्होंने नई योजना नहीं देखी है। (एपी)

यह भी पढ़ें:

महिला को मृत मानकर दाह संस्कार के लिए ले जा रहे थे, अचानक ताबूत से आई दस्तक, फिर...

Ethiopia Volcanic Eruption: 'ऐसा लगा जैसे अचानक कोई बम गिरा हो', जानें चश्मदीद ने और क्या कहा?

Latest World News