1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. WTO Geneva Meet: जिनेवा में आज से WTO का सम्मेलन, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल होंगे शामिल, मछुआरों और किसानों के हितों की बात करेगा भारत

WTO Geneva Meet: जिनेवा में आज से WTO का सम्मेलन, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल होंगे शामिल, मछुआरों और किसानों के हितों की बात करेगा भारत

WTO Geneva Meet: बैठक की औपचारिक शुरुआत से पहले, विश्व व्यापार संगठन में भारत के एक स्थायी प्रतिनिधि ब्रजेंद्र नवनीत ने कहा- "हम अपने पारंपरिक मछुआरों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम उनकी आजीविका पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने देंगे। उन्हें जो सब्सिडी मिल रही है, यह भारत की प्रतिबद्धता है और भारत इस पर झुकेगा नहीं।"

केंद्रीय वाणिज्य और उद्दयोग मंत्री पीयूष गोयल- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE IMAGE केंद्रीय वाणिज्य और उद्दयोग मंत्री पीयूष गोयल

Highlights

  • जिनेवा में आज से चार दिवसीय WTO का सम्मेलन
  • किसानों और मछुआरों के हितों की रक्षा पर जोर देगा भारत
  • मंगलवार को मत्स्य पालन और कृषि पर चर्चा होगी

WTO Geneva Meet: रविवार यानी आज से शुरू हो रहे विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) का 12वां मंत्रीस्तरीय सम्मेलन स्विजरलैंड के जिनेवा में हो रहा है। इस बैठक में भारत के केंद्रीय वाणिज्य और उद्दयोग मंत्री पीयूष गोयल( Piyush Goyal) भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुआई करेंगे। इसमें भारत खाद्य सुरक्षा कार्यक्रमों के लिए अनाज के सार्वजनिक भंडारण संबंधी मुद्दे के स्थायी समाधान करने पर जोर देगा, साथ ही मधुआरों के हितों की मजबूती से रक्षा करने का मुद्दा उठाएगा। यह बैठक चार सालों के अंतराल के बाद हो रही है। चार दिवसीय बैठक 12 से 15 जून तक जिनेवा में हो रही है। 

मछुआरों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं: ब्रजेंद्र नवनीत

वहीं बैठक की औपचारिक शुरुआत से पहले, विश्व व्यापार संगठन में भारत के एक स्थायी प्रतिनिधि ब्रजेंद्र नवनीत ने कहा- "हम अपने पारंपरिक मछुआरों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम उनकी आजीविका पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने देंगे। उन्हें जो सब्सिडी मिल रही है, यह भारत की प्रतिबद्धता है और भारत इस पर झुकेगा नहीं।"

मंगलवार को मत्स्य पालन और कृषि पर चर्चा होगी 

मंगलवार को मत्स्य पालन और कृषि पर चर्चा होगी जबकि डब्ल्यूटीओ में सुधार और इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन के लिए सीमा शुल्क पर रोक के मुद्दे पर बुधवार को चर्चा होगी।
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल विश्व व्यापार संगठन की बैठक में भाग लेने के लिए यहां पहुंच रहे हैं, आज वह बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली की चुनौतियों पर एक सत्र में भाग लेंगे जहां वह सत्र के दौरान भाषण भी देंगे। इनपुट- गौरव कुमार 

Latest World News