1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में गोलीबारी में 10 लोगों की मौत, ओबामा ने हथियार नियंत्रण का आग्रह किया

अमेरिका में गोलीबारी में 10 लोगों की मौत, ओबामा ने हथियार नियंत्रण का आग्रह किया

वाशिंगटन: अमेरिका के ओरेगन राज्य में 20 वर्षीय एक बंदूकधारी ने एक सामुदायिक कॉलेज पर गोलीबारी कर कम से कम 10 लोगों को मार डाला और 20 अन्य को घायल कर दिया। बाद में पुलिस

अमेरिका में गोलीबारी...- India TV Hindi
अमेरिका में गोलीबारी में 10 लोगों की मौत

वाशिंगटन: अमेरिका के ओरेगन राज्य में 20 वर्षीय एक बंदूकधारी ने एक सामुदायिक कॉलेज पर गोलीबारी कर कम से कम 10 लोगों को मार डाला और 20 अन्य को घायल कर दिया। बाद में पुलिस ने हमलावर को मार गिराया। घटना कल रोसेबर्ग स्थित उम्पका कम्युनिटी कॉलेज परिसर में हुई जहां करीब तीन हजार छात्र पढ़ते हैं । घटनास्थल ओरेगन की राजधानी पोर्टलैंड से करीब 180 मील दक्षिण में है।

बाद में पुलिस के साथ गोलीबारी में हमलावर मारा गया। मामले की जांच कर रहे स्थानीय अधिकारियों ने घटना पर तत्काल कुछ नहीं कहा है। डगलस काउंटी के शेरिफ जॉन हैनलिन ने कहा, यह एक भयावह दिन है निश्चित तौर पर यह हमारे समुदाय के लिए एक बड़ा दुख है। उन्होंने बताया कि घटना में 10 लोग मारे गए हैं।

शेरिफ के अनुसार गोलीबारी में मारे जाने वाले लोगों की संख्या 10 है, वहीं इससे पहले अधिकारियों ने मारे जाने वालों की संख्या 13 बताई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इसके लिए हमारी प्रार्थनाएं और संवदेनाएं पर्याप्त नहीं हैं। वह कड़े बंदूक नियंत्रण कानूनों की वकालत करते रहे हैं। घटना को लेकर गुस्से में दिख रहे ओबामा ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि यह कहना उचित होगा कि जो लोग इस तरह का काम करते हैं उनके दिमाग में कोई न कोई बीमारी है चाहे वे कुछ भी सोचकर ऐसी घटनाओं को अंजाम क्यों न देते हों।

उन्होंने कहा, धरती पर केवल हम ही ऐसा देश नहीं हैं जहां मानसिक बीमारी से ग्रसित लोग हैं या जहां लोग दूसरों को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। लेकिन हम धरती पर एकमात्र ऐसा देश हैं जहां कुछ ही महीनों के अंतराल पर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं और इन मामलों में देश आगे रहता है। हथियार समर्थक लॉबी से कड़ा मुकाबला कर रहे ओबामा ने कहा कि अमेरिका में लगभग हर पुरूष, महिला और बच्चे के लिए बंदूक मौजूद है। उन्होंने कहा, इसलिए आप सीधे-सीधे यह कैसे कह सकते हैं कि अधिक बंदूकें हमें सुरक्षित बनाएंगी  हम जानते हैं कि जिन देशों में हथियारों से संबंधित कड़े कानून हैं वहां इस तरह की घटनाएं कम देखने को मिलती हैं। ओबामा के सुर में सुर मिलाते हुए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए डेमोके्रटिक दावेदार हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि लोगों की जीवन रक्षा के लिए देश को संवेदनशील हथियार नियंत्रण कदमों की आवश्यकता है।

 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में दिखा ब्लड मून का नजारा, लोगों ने खींची तस्वीरें

Latest World News