नई दिल्ली: संसार में 2016 में कौन कौन सी खास बातें हो सकती है, अमेरिका के सुपरपावर को सबसे बड़ी चुनौती को मिलने की संभावना और सबसे बड़ी नैचुरल आपदा आने संबंधी भविष्यवाणी को शामिल किया गया है। इसके साथ ही कई अन्य बड़ी भविष्यवाणी शामिल की गई है। नास्त्रेदमस ने भारत के विषय में एक अनोखी भविष्यवाणी करके कहा कि इस नश्वर दुनिया में एक ऐसा इंसान जन्म लेगा जिसका कभी कोई अंत नहीं कर पाएगा। वह अनश्वर होगा और उसका जन्म यूरोप या किसी अन्य पश्चिमी देश में नहीं बल्कि भारत में होगा।
नास्त्रेदमस आखिर कौन थे ? और किन बातों की भविष्यवाणी के लिए जाने जाते थे।
आपने मशहूर ज्योतिषी नास्त्रोदमस के बारे में अवश्य सुना होगा। नास्त्रोदमस एक फ्रैंच ज्योतिषी और चिकित्सक भी थे। ये प्लेग जैसी बिमारियों का इलाज करते थे। इन्होने अपनी कविताओ के द्वारा भविष्य मे होने वाली घटनाओ का वर्णन किया था। उनका पूरा नाम माइकल दे नास्त्रोदमस था। उनकी भविष्यवाणियों को दो संग्रह में छापा गया है। उन्होंने 16वीं शताबदी में भविष्यवाणी की थी कि दुनिया में हिटलर और नेपोलियन जैसे दो लोगों का उदय होगा साथ ही साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध, अटोमिक बम, कैमेडी भाईयों की मृत्यु और राजकुमारी डायना स्पेंसर की भी भविष्यवाणी की थी। बीसवीं शताब्दी में नास्त्रेदमस की कथित भविष्यवाणियाँ आम लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हो गईं और कई प्रमुख विश्व घटनाओं की भविष्यवाणी का श्रेय उन्हें दिया गया।
टीनएज में ही भविष्यवाणियां करना शुरू कर दी थी
नास्त्रेदमस ने किशोरावस्था से ही भविष्यवाणियां करना शुरू कर दी थी। ज्योतिष मे उनकी बढती दिलचस्पी ने माता-पिता को चिंता मे डाल दिया क्योंकि उस समय कट्टरपंथी ईसाई इस विद्या को अच्छी नजर से नही देखते थे। ज्योतिष से उनका ध्यान हटाने के लिए उन्हे चिकित्सा विज्ञान पढने मांट पेलियर भेज दिया गया जिसके बाद तीन वर्ष की पढाई पूरी कर नास्त्रेदमस चिकित्सक बन गए।
नास्त्रेदमस ने 2016 को लेकर भी टॉप भविष्यवाणी की थी और उनकी भविष्यवाणणी पर बनाया गया एक वीडियो गूगल पर ट्रेंड कर रहा है, हम यहां उस वीडियो में क्या है इसे बता रहे हैं
अगली स्लाइड में पढ़ें नास्त्रेदमस की और भविष्यवाणी
Latest World News