1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 40 साल की उम्र में किया कोर्स 102 साल की उम्र में मिली डिग्री

40 साल की उम्र में किया कोर्स 102 साल की उम्र में मिली डिग्री

न्यूयॉर्क: आमतौर पर स्कूल और कॉलेज की डिग्री दो से तीन साल के भीतर मिल ही जाती है, लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि किसी को अपनी डिग्री पाने के लिए 60 साल का इंतजार करना पड़ा हो।

dolly- India TV Hindi
dolly

न्यूयॉर्क: आमतौर पर स्कूल और कॉलेज की डिग्री दो से तीन साल के भीतर मिल ही जाती है, लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि किसी को अपनी डिग्री पाने के लिए 60 साल का इंतजार करना पड़ा हो। मगर सेसलिया ‘डॉली’ मिशेल बोर्मन के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। जब उसकी पढ़ाई की डिग्री उसके हाथों में आई तब उसकी उम्र 102 साल हो चुकी थी जबकि उसने अपनी पढ़ाई 40 साल की उम्र में यानी 1957 में शुरु की थी।

अब डॉली को एसोशिएट्स ऑफ आर्ट्स आनरिस कासा मानत उपाधि से नवाजा गया है और वो इसे पाकर काफी खुश हैं। जानकारी के मुताबिक वो अब ब्रासिया यूनीवर्सिटी की सबसे पुरानी एलिमिना हैं। यूनीवर्सिटी प्रशासन को डॉली क डिग्री के बारे में उस वक्त पता चला जब डॉली की लड़की ने स्कूल के वाइस प्रेसिडेंट ट्रेसी नेलर को इस बारे में बताया। डॉली फिलहाल अपनी पुत्री के साथ एराइजोना में रह रही हैं।

डिग्री पाने के बाद उन्होंने बताया, “यह सबसे अच्छी बात थी कि मुझे मेरे करियर के दौरान ऐसा करने का मौका मिला।” डॉली ने ब्रासिया काफी तारीफ की। इस डिग्री पर डॉली की लड़की ने बताया कि उनका पूरा परिवार खुश है और वो इसके बारे में हर किसी को बता रही हैं।

Latest World News