A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के न्यू ओर्लीन्स में गोलीबारी, 11 लोग घायल

अमेरिका के न्यू ओर्लीन्स में गोलीबारी, 11 लोग घायल

पुलिस ने बताया कि शहर में सप्ताहांत में यहां एक फुटबॉल मैच होने के मद्देनजर अतिरिक्त गश्ती दल घटनास्थल पर थे, जिसके कारण पुलिस ने गोलीबारी पर तेजी से कार्रवाई की।

Shooting in America- India TV Hindi
Image Source : TWITTER अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स  में गोलीबारी, 11 लोगों को गोली मारी गई

वाशिंगटन। अमेरिका में न्यू ओर्लीन्स के मुख्य पर्यटन केंद्र फ्रेंच क्वार्टर में रविवार तड़के हुई गोलीबारी में 11 लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर है। अमेरिकी पुलिस ने बताया कि गोलीबार रविवार तड़के तीन बजे हुई। इस गोलीबारी में किसी की मौत की खबर नहीं मिली है।

पुलिस ने बताया कि शहर में सप्ताहांत में यहां एक फुटबॉल मैच होने के मद्देनजर अतिरिक्त गश्ती दल घटनास्थल पर थे, जिसके कारण पुलिस ने गोलीबारी पर तेजी से कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक शॉन फर्ग्यूसन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जहां गोलीबारी हुई, उस ब्लॉक में अधिकारी तैनात थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यहां बड़ी संख्या में लोगों के होने के कारण हम यह पता नहीं लगा पाए कि गोलीबारी किसने की। हमें नहीं पता कि यह शुरू कैसे हुई।’’ न्यू आर्लीन्स पुलिस विभाग ने ट्वीट किया कि इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है। 

Latest World News