जेल से दो कैदियों के भागने की ये सनसनीखेज तस्वीर कनाडा की है सेंट जेरोमी क्यू के डिटेंशन सेंटर से 2013 में कुछ इस तरह से दो कैदी भाग गए। कोर्ट में ट्रायल के दौरान ये तस्वीरें सामने आई हैं। हुडन बारबेयू और डैनी प्रोवैनकल नाम के दो शातिर अपराधी लंबे समय से जेल में बंद थे। दोनों के दो साथियों ने इस हेलीकॉप्टर को हाइजैक किया और फिर जेल की छत में पहुंच गए। पुलिस ने बाद में दोनों अपराधियों के साथ साथ हेलीकॉप्टर में आने वाले उनके साथियों को भी पकड़ लिया।
Latest World News