1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मगरमच्छ ने निगला दो साल का बच्चा, साबूत मिला शव

मगरमच्छ ने निगला दो साल का बच्चा, साबूत मिला शव

अमेरिका के शहर ऑरलैंडो के वॉल्ट डिज़नी वर्ल्ड रिज़ोर्ट में मंगलवार को एक मगरमच्छ ने एक दो साल के बच्चों को पानी में खींच लिया था और जब 15 घंटे की खोजबीन के बाद सभी

Rescue operation- India TV Hindi
Rescue operation

अमेरिका के शहर ऑरलैंडो के वॉल्ट डिज़नी वर्ल्ड रिज़ोर्ट में मंगलवार को एक मगरमच्छ ने एक दो साल के बच्चों को पानी में खींच लिया था और जब 15 घंटे की खोजबीन के बाद सभी ने उसके मिलने की उम्मीद छोड़ दी तो बच्चे का शव मिल गया वो भी साबूत।

ऑरेंज काउंटी शेरिफ जेरी डेमिंग्स ने बुधवार को बच्चे के शव के मिलने की पुष्टि की।

नेवरास्का के रहने वाले 42 वर्षीय मैथ्यू और 38 वर्षीय मेलिसा ग्रेव्स अपने बेटे लैन ग्रेव्स के साथ यहांतीन दिल की छुट्टी पर आए हुए थे। लैन नो स्विमिंग एरिया में उतरा हुआ था कि तभी मगरमच्छ ने उस पर हमला किया और उसे खींच ले गया। बच्चे के पिता ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन बच्चे को मगरमच्छ के जबड़े से नहीं खींच सके।

Lane Graves

बच्चे की तलाश फ़ौरन शुरु हो गई थी लेकिन वह नहीं मिला। जब बच्चे के ज़िंदा रहने की उम्मीद ख़त्म हो गई तो 15 घंटे तक चली तलाश रोक दी गई। तलाश के दौरान अधिकारियों ने पांच मगरमच्छों को मारा भी।

बाद में झील से लैन का शव मिला जिसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

डेमिंग्स ने कहा कि लैन का परिवार बहुत दुखी होगा लेकिन उसे तसल्ली बी होगी कि कम से कम शव तो मिल गया वो भी साबुत।

Latest World News