1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. लॉस एंजिलिस: एक रेस्तरां में गोलीबारी से 3 की मौंत, 12 घायल

लॉस एंजिलिस: एक रेस्तरां में गोलीबारी से 3 की मौंत, 12 घायल

अमेरिका में लॉस एंजिलिस स्थित एक रेस्तरां में एक झगड़े के चलते हुई गोलीबारी में तीन लोग मारे गए और 12 अन्य घायल हुए हैं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को रेस्तरां में हर जगह खून बिखरा मिला। दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

los angles- India TV Hindi
los angles

लॉस एंजिलिस: अमेरिका में लॉस एंजिलिस स्थित एक रेस्तरां में एक झगड़े के चलते हुई गोलीबारी में तीन लोग मारे गए और 12 अन्य घायल हुए हैं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को रेस्तरां में हर जगह खून बिखरा मिला। दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग के अधिकारी माइक लोपेज ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रेस्तरां में आज रात 12 बजकर 30 मिनट पर एक पार्टी चल रही थी। इस दौरान वहां झगड़ा हो गया। एक पुरुष और एक महिला झगड़े के बाद वहां से चले गए लेकिन फिर लौट आए और रेस्तरां में गोलीबारी करने लगे।

इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है ।

Latest World News