India TV News Desk
Published : Feb 22, 2018 08:54 am IST, Updated : Feb 22, 2018 08:54 am IST
पेरू के अरेक्विपा क्षेत्र में बस दुर्घटना में 39 लोगों की मौत हो गई जबकि 17 घायल हो गए। समाचार एजेंसी 'एफे' के अनुसार, यह दुर्घटना बुधवार को कैमाना के नॉर्थ पैन-अमेरिकी राजमार्ग पर हुई।
demo pic
लीमा:पेरू के अरेक्विपा क्षेत्र में बस दुर्घटना में 39 लोगों की मौत हो गई जबकि 17 घायल हो गए। समाचार एजेंसी 'एफे' के अनुसार, यह दुर्घटना बुधवार को कैमाना के नॉर्थ पैन-अमेरिकी राजमार्ग पर हुई।
अरेक्विपा क्षेत्रीय सरकार के राष्ट्रीय एवं नागरिक रक्षा कार्यालय प्रमुख जैकलीन चोक ने टेलीविजन चैनल 'कैनाल एन' को बताया कि इस हादसे में 30 लोगों की मौत हुई है। वहीं, राष्ट्रीय पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतकों की संख्या 36 तक बढ़ सकती है।