1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: सैन डिएगो ब्रिज से कार गिरने के कारण 4 की मौत, 9 घायल

अमेरिका: सैन डिएगो ब्रिज से कार गिरने के कारण 4 की मौत, 9 घायल

अमेरिका के सैन डिएगो में एक कार के सैन-डिएगो-कोरोनाडो पुल से नीचे गिर जाने के कारण उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

car accident- India TV Hindi
car accident

सैन डिएगो: अमेरिका के सैन डिएगो में एक कार के सैन-डिएगो-कोरोनाडो पुल से नीचे गिर जाने के कारण उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल ने बताया कि हादसा कल स्थानीय समयानुसार दिन में साढ़े तीन बजे के तुरंत बाद शिकागो पार्क पर रिपोर्ट की गई। शहर के दमकल-बचाव विभाग ने बताया कि मौके पर चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

प्रवक्ता ली स्वानसन ने बताया कि आठ लोग घायल हुए थे जिनमें चार को गंभीर रूप से घायल हुए थे और अन्य चार को मामूली चोटें आई थीं। उन्होंने कहा कि पार्क में अन्य कई लोगों का भी उपचार किया गया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और पुल के दोनों ओर यातायात को रोक दिया गया है।

Latest World News