1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 4 की मौत

अमेरिका के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 4 की मौत

अमेरिका के वाशिंगटन के एक शॉपिंग मॉल में शुक्रवार रात को हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने 'सीएनएन' को बताया कि पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।

Washington_Mall_Shooting- India TV Hindi
Washington_Mall_Shooting

वाशिंगटन: अमेरिका के वाशिंगटन के एक शॉपिंग मॉल में शुक्रवार रात को हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने 'सीएनएन' को बताया कि पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। इस सिलसिले में कासकेड मॉल में स्टोरों की तलाशी ली जा रही है। अधिकारी ने बताया, "बर्लिगटन में कासकेड मॉल क्षेत्र से बचें।" अधिकारी का कहना है कि इस हादसे में जीवित बचे लोगों को बस से पास से गिरजाघर ले जाया जाएगा।

वॉशिंगटन स्टेट पेट्रोल ने ट्विटर पर बताया, शुक्रवार को बर्लिंगटन के कैसकेड मॉल में चार लोगों को गोली मारी गई है। यह जगह उत्तरी सिएटल से करीब 105 किलोमीटर की दूरी पर है।

Latest World News