1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Report: ISIS बांग्लादेश में खोलना चाहता है अपनी ब्रांच, नेता भी खोजा गया

Report: ISIS बांग्लादेश में खोलना चाहता है अपनी ब्रांच, नेता भी खोजा गया

वाशिंगटन: एक रिपोर्ट के मुताबिक ISIS (आईएसआईएस) बांग्लादेश में अपनी एक शाखा खोलने की घोषणा करने का इरादा रखता है तथा वह पहले ही यहां अपना एक स्थानीय नेता मनोनीत कर चुका है। अमेरिका आधारित

ISIS wants to open a branch in Bangladesh- India TV Hindi
ISIS wants to open a branch in Bangladesh

वाशिंगटन: एक रिपोर्ट के मुताबिक ISIS (आईएसआईएस) बांग्लादेश में अपनी एक शाखा खोलने की घोषणा करने का इरादा रखता है तथा वह पहले ही यहां अपना एक स्थानीय नेता मनोनीत कर चुका है। अमेरिका आधारित थिंकटैंक इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वार (आईएसडब्ल्यू) ने कहा कि यह आतंकवादी संगठन रमजान से पहले और रमजान के दौरान अपनी गतिविधियों में वैश्विक स्तर पर बढ़ोतरी की तैयारी में है। रमजान छह जून से पांच जुलाई के बीच है।

ISIS ने अपनी पत्रिका में किया दावा, बंगाल क्षेत्र का नेता खोज लिया

आईएसडब्ल्यू ने कहा, आईएसआईएस क्षेत्रीय स्तर पर अपने संगठनों की स्थापना करने और मुस्लिम देशों में अस्थिरता को बढ़ाने के अपने मंसूबे पर आगे बढ़ रहा है। इससे पहले आईएसआईएस ने अपनी पत्रिका दबीक में कहा था कि उसने बंगाल क्षेत्र के लिए अपना नेता खोज लिया है।

बांग्लादेश ने अपने यहां ISIS के होने से साफ इन्कार किया

बांग्लादेश की सरकार ने अपने यहां आईएसआईएस की मौजूदगी से इन्कार कर दिया था, हालांकि इस आतंकवादी संगठन ने बीते 23 अप्रैल को हुई प्रोफेसर रेजाउल करीम सिद्दीक की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। मगर बांग्लादेश सरकार की तरफ से कहा गया था कि इस आतंकवादी संगठन की इस देश में कोई गतिविधि नहीं देखी गई है और यहां उसका कोई प्रभाव नहीं है।

Latest World News