वाशिंगटन: वर्ष 1998 में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दोषसिद्धि होने के बाद मृत्युदंड पाए कैदी को टैक्सास में मौत की सजा दे दी गई। जेल की प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि 35 वर्षीय जुआन गार्शिया को स्थानीय समयानुसार शाम छह बजकर 26 मिनट पर मृत घोषित किया गया। उसे घातक टीका लगाकर मौत की नींद सुलाया गया।
हत्या के समय ग्रार्शिया एक किशोर था और मानसिक स्वास्थ्य की समस्या के चलते उसने पहले दया की अपील की थी। लेकिन कल उसने कोई अपील दायर नहीं की। जेल अधिकारियों ने कहा कि ग्रार्शिया का अंतिम कथन यह था, मैंने आपके पिता और पति को जो नुकसान पहुंचाया है, उम्मीद करता हूं इससे आप सब को राहत मिलेगी। मैं आप में से किसी को दुख नहीं पहुंचाया चाहता था। ग्रार्शिया ऐसा 11वां व्यक्ति है, जिसे अमेरिका के टेक्सास राज्य में इस साल मौत की सजा दी गई। मृत्युदंड सूचना केंद्र के अनुसार, टेक्सास सबसे ज्यादा मृत्युदंड देने वाला अमेरिकी राज्य है।
Latest World News