1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मोदी ने फेसबुक वॉल पर लिखा "अहिंसा परमो धर्म:"

मोदी ने फेसबुक वॉल पर लिखा "अहिंसा परमो धर्म:"

सिलिकॉन वैली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक के मुख्यालय की यात्रा के दौरान फेसबुक की रीयल वाल पर "अहिंसा परमो धर्म:" लिखा। एक सवाल जवाब सत्र के लिए फेसबुक मुख्यालय पहुंचे

मोदी ने फेसबुक वॉल पर...- India TV Hindi
मोदी ने फेसबुक वॉल पर लिखा "अहिंसा परमो धर्म:"

सिलिकॉन वैली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक के मुख्यालय की यात्रा के दौरान फेसबुक की रीयल वाल पर "अहिंसा परमो धर्म:" लिखा। एक सवाल जवाब सत्र के लिए फेसबुक मुख्यालय पहुंचे मोदी ने इस वॉल पर हरे रंग से लिखा, अहिंसा परमो धर्म:, सत्यमेव जयते.. वंदे मातरम ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बाद में बताया कि यह आईटी कंपनी मोदी के इस संदेश को सहेजकर रखेगी।

मोदी ने जिस समय फेसबुक वॉल पर यह संदेश लिखा उस समय कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग भी वहां खड़े थे।

प्रधानमंत्री लगभग डेढ घंटे फेसबुक मुख्यालय में रहे। इस दौरान उन्होंने सवाल जवाब कार्यक्रम में भाग लिया और जुकरबर्ग के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

Latest World News