1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ट्रेन यात्रियों के मोबाइल फोन पर आएगा ‘वेक अप काल’

ट्रेन यात्रियों के मोबाइल फोन पर आएगा ‘वेक अप काल’

नई दिल्ली : ट्रेनों में यात्री यह चिंता किए बगैर अब चैन से सो सकते हैं कि कहीं उनका स्टेशन पीछे न छूट जाए क्योंकि रेलवे ने एक नयी सेवा शुरू की है जिसके तहत

- India TV Hindi

नई दिल्ली : ट्रेनों में यात्री यह चिंता किए बगैर अब चैन से सो सकते हैं कि कहीं उनका स्टेशन पीछे न छूट जाए क्योंकि रेलवे ने एक नयी सेवा शुरू की है जिसके तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यात्रियों को जगाने के लिए उनके गंतव्य स्टेशनों पर ट्रेनों के पहुंचने के आधा घंटा पहले उनके मोबाइल फोन पर ‘वेक अप’ काल किया जाए।

इसी प्रकार एक अन्य सेवा ‘ट्रेन डेस्टिनेशन अलार्म काल’ भी शुरू की गयी है जिसके तहत यात्रियों को उनके गंतव्य स्टेशन आने के आधा घंटा पहले अलर्ट काल किया जाएगा। यह सेवा आईआरसीटीसी और भारत बीपीओ की संयुक्त पहल है और यह रेलवे पूछताछ संख्या 139 पर वायस काल के जरिए उपलब्ध है।

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘वेक अप काल’ के लिए यात्री को जरूरी डाटा बताना होगा। इसमें पीएनआर नंबर, स्टेशन का नाम, स्टेशन का एसटीडी कोड आदि की जानकारी देनी होगी। रेलवे पूछताछ संख्या 139 में पिछले कुछ सालों में व्यापक बदलाव किया गया है और इसमें तत्काल सीट की उपलब्धता, रिफंड नियम, प्लेटफार्म आदि के बारे में जानकारी मिल सकती है।

Latest India News