1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: बस दुर्घटना में 6 की मौत,10 घायल

अमेरिका: बस दुर्घटना में 6 की मौत,10 घायल

वाशिंगटन: अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में एक स्कूल बस की यात्री बस के साथ टक्कर हो गई। स्कूल बस में कोई भी बच्चा नहीं था जबिक टक्कर लगने से यात्री बस में 6 लोगों की

bus accident- India TV Hindi
bus accident

वाशिंगटन: अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में एक स्कूल बस की यात्री बस के साथ टक्कर हो गई। स्कूल बस में कोई भी बच्चा नहीं था जबिक टक्कर लगने से यात्री बस में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य 10 लोगों को गभीर चोटें आई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि लोगों को बस की सीट काटकर बाहर निकाला गया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब दोनों बसों में टक्कर हुई तो ऐसा लगा मानो कोई बम धमाका हुआ हो। टक्कर लगने से मौके पर ही स्कूल बस के ड्राइवर की मौत हो गई, साथ ही इस टक्कर में यात्री बस की महिला ड्राइवर की भी मौत हो गई। बाल्टीमोर अग्नि शमन विभाग के प्रमुख नील्स फोर्ड ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह एक बड़ी दुर्घटना है।

बाल्टीमोर पुलिस के मीडिया संपर्क अधिकारी टी जे स्मिथ ने बताया कि इस दुर्घटना में स्कूल बस के चालक और सिटी बस के पांच यात्रियों की मौत हो गई। स्मिथ ने कहा, घायल 10 लोगों को उस क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर है।

Latest World News