1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने बांग्लादेश यात्रा को लेकर अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

अमेरिका ने बांग्लादेश यात्रा को लेकर अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

वाशिंगटन: अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए एक परामर्श जारी कर कहा है कि वे बांग्लादेश की यात्रा करते समय उचित एहतियात बरतें और वहां की अपनी यात्रा के दौरान उच्च स्तर की सतर्कर्ता बनाए

अमेरिका ने बांग्लादेश...- India TV Hindi
अमेरिका ने बांग्लादेश यात्रा पर नागरिकों को परामर्श दिया

वाशिंगटन: अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए एक परामर्श जारी कर कहा है कि वे बांग्लादेश की यात्रा करते समय उचित एहतियात बरतें और वहां की अपनी यात्रा के दौरान उच्च स्तर की सतर्कर्ता बनाए रखें। अमेरिका ने बांग्लादेश में हाल में हुए हिंसक हमलों के मद्देनजर यह यात्रा परामर्श जारी किया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कल जारी यात्रा परामर्श में कहा कि इस बारे में ठोस सूचना है कि बांग्लादेश में विदेशी नागरिकों के खिलाफ आतंकी हमले हो सकते हैं।

इसमें कहा गया है, विदेश विभाग अमेरिकी नागरिकों को बांग्लादेश में चरमपंथी हिंसा को लेकर आगाह करता है। बांग्लादेश की यात्रा करने वाले अमेरिकी नागरिकों से आग्रह किया जाता है कि वे हालिया हमलों के मद्देनजर उचित एहतियात बरतें और उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखें।

Latest World News