1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने NSG की सदस्यता की भारत की मुहिम की हिमायत की

अमेरिका ने NSG की सदस्यता की भारत की मुहिम की हिमायत की

अमेरिका ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह एनएसजी में शामिल होने की भारतीय मुहिम की हिमायत करते हुए कहा है कि एनएसजी का सदस्य बन कर भारत परमाणु प्रसार संबंधित मुद्दों पर अच्छे नागरिक होने की मजबूत स्थिति में होगा।

nsg membership of india- India TV Hindi
nsg membership of india

वाशिंगटन: अमेरिका ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह एनएसजी में शामिल होने की भारतीय मुहिम की हिमायत करते हुए कहा है कि एनएसजी का सदस्य बन कर भारत परमाणु प्रसार संबंधित मुद्दों पर अच्छे नागरिक होने की मजबूत स्थिति में होगा।

राष्ट्रीय सुरक्षा उप सलाहकार बेंजामिन र्होड्स ने आम्र्स कंट्रोल एसोसिएशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, भारत के साथ असैन्य परमाणु संधि के पथ पर बढ़े हैं और भारत के साथ अपना सहयोग बनाने में खासा समय खर्च किया है क्योंकि यह परमाणु सुरक्षा से जुड़े हैं।

र्होड्स की यह टिप्पणी इस सवाल पर आई कि क्या चीन जैसे कुछ देश 48 सदस्यों वाले एनएसजी में भारत को सदस्यता देने का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं समझता हूं कि हमारे लिए सर्वाधिक अहम बात यह है कि हम मानते हैं कि भारत के साथ संवाद से और एनएसजी जैसे समूहों के साथ संवाद से हम इन मुद्दों पर एक अच्छे नागरिक के रूप में भारत का समर्थन करने की बेहतर स्थिति में हैं।

र्होड्स ने कहा कि अमेरिका मानता है कि भारत के साथ संवाद और उसे अंतरराष्ट्रीय प्रक्रियाओं में लाने की कोशिश देश के सुरक्षा प्रोटोकोल को बढ़ावा देने में ज्यादा प्रभावी होगा। उन्होंने कहा कि यह परमाणु हथियारों पर उनके रूख पर पर भारत के साथ जारी वार्ताओं और साथ ही भारत तथा पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक प्रयासों के प्रति व्यक्त हमारे समर्थन की पृष्ठभूमि में हुआ है।

Latest World News