कोस्टामेसा: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के प्रतिस्पर्धी ट्रंप द्वारा उत्तरपूर्व की प्राइमरिज में जीत के बाद अपना अभियान कैलीफोर्निया में लाने के बाद वहां उनके समर्थक और विरोधी सड़कों पर उतर आए और ऐसे में 20 लोग गिरफ्तार किए गए। कल जब ट्रंप ने पैसफिक एंपीथियेटर में भाषण दिया तब दर्जनों प्रदर्शनकारी शांत थे। इस कार्यक्रम के बाद देर शाम प्रदर्शन उग्र होता गया और फिर लोग सड़कों पर उतर आए।
ट्रंप के एक समर्थक का चेहरा लहूलुहान
सूत्रों के अनुसार कोस्टा मेसा पुलिस ने करीब 20 लोगों को गिरफ्तार किया। झड़प में एक ट्रंप समर्थक का चेहरा लहूलुहान था। एक व्यक्ति पुलिस कार पर कूद गया और उसकी आगे और पीछे का शीश तोड़ दिया। ट्रंप के समर्थकों की कारों समेत वहां से निकल रही दर्जनों कारें सड़कों पर फंस गयी, क्योंकि सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दिया और मैक्सिको का झंडा लहराया।
प्रदर्शनकारियों के सड़क जाम करने पर भी पुलिस ने नहीं किया बल प्रयोग
पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया। कोई बुरी तरह घायल नहीं हुआ और पुलिस ने भी कोई बल प्रयोग नहीं किया। भाषण के करीब तीन घंटे बाद भीड़ वहां से जाने लगी। दरअसल ट्रंप की हालिया घोषणाओं की वजह से मेक्सिको से सहानुभूति रखने वाले लोग उनसे नाराज़ हो गए हैं।
Latest World News