1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने पाकिस्तान से सभी आतंकी समूहों से निपटने को कहा

अमेरिका ने पाकिस्तान से सभी आतंकी समूहों से निपटने को कहा

वॉशिंगटन: अमेरिका ने पाकिस्तान से हक्कानी नेटवर्क सहित सभी आतंकवादी समूहों से निपटने के लिए कहा है और देश में पनपने के वास्ते आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह न देने के लिए इस्लामाबाद की प्रतिबद्धता की

अमेरिका की पाक को सलाह,...- India TV Hindi
अमेरिका की पाक को सलाह, आतंकी समूहों से निपटे

वॉशिंगटन: अमेरिका ने पाकिस्तान से हक्कानी नेटवर्क सहित सभी आतंकवादी समूहों से निपटने के लिए कहा है और देश में पनपने के वास्ते आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह न देने के लिए इस्लामाबाद की प्रतिबद्धता की सराहना भी की है।

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर हम पाकिस्तान से लगातार बात करते हैं और सभी आतंकवादियों से निपटने तथा यह सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान की प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं कि आतंकी समूह देश में सुरक्षित पनाह न ले सकें। अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान अमेरिका द्वारा मुहैया कराई जाने वाली मदद का उपयोग संघीय प्रशासित कबायली इलाकों में आतंकवाद से निपटने के अपने प्रयासों में कर रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि कोएलिशन सपोर्ट फंड (सीएसएफ) के सिलसिले में विभाग ने हक्कानी नेटवर्क के प्रमाणपत्र संबंधी जरूरत के बारे में कोई निर्णय नहीं किया है।

गौरतलब है कि आतंकवाद के मसले को लेकर पाकिस्तान पर पहले भी कई बार सवाल उठते रहे हैं और उससे यह भी कहा जाता रहा है कि वो अपने देश में फैले आतंकवाद के नेटवर्क पर लगाम कसे। इस तरह की सलाह अमेरिका और भारत जैसे कई बड़े देश दे चुके हैं।

Latest World News