वाशिंगटन: अमेरिका ने कहा कि वह इस बात से निराश है कि भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच प्रस्तावित NSA वार्ता रद्द हो गई।
विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने PTI से कहा, हम निराश हैं कि वार्ता इस सप्ताहांत पर नहीं होगी और भारत तथा पाकिस्तान को जल्द औपचारिक वार्ता बहाल करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
प्रवक्ता ने हालांकि कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच रूस के उफा में सार्थक बातचीत उत्साहजनक थी।
प्रवक्ता ने कहा, हम उफा में इस साल भारत और पाकिस्तान के नेताओं के बीच सार्थक बातचीत खासकर दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच वार्ता की घोषणा से उत्साहित थे।
Latest World News