1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने कहा, ईरान ने परमाणु कार्यक्रम वापस लेने को ज़रूरी कदम उठाए

अमेरिका ने कहा, ईरान ने परमाणु कार्यक्रम वापस लेने को ज़रूरी कदम उठाए

वाशिंगटन: अमेरिका ने कहा है कि ईरान ने अपना परमाणु कार्यक्रम वापस लेने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिसके तहत उसने अपने अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम भंडार का 98 प्रतिशत हिस्सा खत्म कर दिया है

Irani Nuclear facilities- India TV Hindi
Irani Nuclear facilities

वाशिंगटन: अमेरिका ने कहा है कि ईरान ने अपना परमाणु कार्यक्रम वापस लेने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिसके तहत उसने अपने अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम भंडार का 98 प्रतिशत हिस्सा खत्म कर दिया है और हजारों की संख्या में अपकेन्द्रण यंत्रों को अलग किया है।

ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को वापस लेने के लिए ज़रूरी कदम उठाए

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोस अर्नेस्ट ने कहा, हमने यह सत्यापन किया है कि ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को वास्तव में वापस लेने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। ईरान द्वारा एक अन्य बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने संबंधी रपटों पर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा, सबसे खराब मामले में, इस संधि के समीक्षकों के कड़े अनुमान, सीमा से परे नहीं गए हैं।

ईरान ने अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षकों को अपने संयंत्रों का निरीक्षण करने दिया

अमेरिकी प्रशासन का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों को पहुंच की गारंटी देना था जिससे वे यह सत्यापन कर सकें कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम केवल शांतिपूर्ण उद्देश्य के लिए है। अर्नेस्ट ने कहा कि यह स्पष्ट है कि ईरान ने अपने अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम का 98 प्रतिशत ढेर समाप्त कर दिया है और हजारों अपकेन्द्रण यंत्रों को अलग किया है।

Latest World News