वाशिंगटन: पेंटागन ने कहा है कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान के साथ अपने रिश्तों को अलग-अलग तौर पर देखता है। यहां किसी एक के बदले दूसरे के साथ रिश्ते बनाने वाली बात नहीं है। पेंटागन के प्रेस सचिव पीटर कुक ने कल एक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं को बताया, अमेरिका पाकिस्तान के साथ अपने रिश्तों को भारत के साथ संबंध के समीकरण को संतुलित करने के क्रम में नहीं देखता। हम इन संबंधों को अलग-अलग रखते हुए देखते हैं।
कुक ने कहा कि इस मुद्दे पर अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने पिछले माह भारत की यात्रा के दौरान अपना रूख स्पष्ट कर दिया था। उन्होंने कहा, उस देश के आतंकी समूहों से निपटने में हमारा और पाकिस्तान का हित है। हमने इस बारे में लंबी बात की है और पाकिस्तान के साथ सुरक्षा संबंध का यह केंद्र है। इसी के साथ, हमारे भारत के साथ जुड़े हुए सुरक्षा हित हैं, जो अलग हैं।
उन्होंने कहा कि कार्टर को यह लगता है कि इस संबंध को आगे बढ़ाया जा सकता है।
Latest World News