1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारत के साथ संबंधों का असाधारण महत्व है: अमेरिका

भारत के साथ संबंधों का असाधारण महत्व है: अमेरिका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाशिंगटन यात्रा से पहले ओबामा प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते केवल इस क्षेत्र के लिए ही नहीं बल्कि विश्व के लिए भी असाधारण महत्व रखते हैं।

india america- India TV Hindi
india america

वाशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाशिंगटन यात्रा से पहले ओबामा प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते केवल इस क्षेत्र के लिए ही नहीं बल्कि विश्व के लिए भी असाधारण महत्व रखते हैं। अगले हफ्ते हो रही मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले विदेश मंत्रालय के उपप्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा, हम प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को आशाभरी निगाहों से देख रहे हैं। अमेरिका-भारत संबंध केवल इस क्षेत्र के लिए ही नहीं बल्कि विश्व के लिए भी असाधारण महत्व के है।

टोनर ने कहा, अमेरिका और भारत के संबंधों का दायरा बहुत बड़ा है। यह सुरक्षा से जुड़ा है। यह मजबूत आर्थिक घटक से जुड़ा है। हम भारत के साथ और घनिष्ठ संबंध स्थापित करना चाहते हैं क्योंकि हम इसे क्षेत्र में एक अहम साझीदार के रूप में देखते हैं। मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर छह जून को वाशिंगटन आएंगे। वह सात जून को व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात करेंगे और आठ जून को अमेरिकी कांग्रेस की एक संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। टोनर ने कहा, हमारा भारत के साथ व्यापक द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय संबंध है और हम इन सभी मुद्दों पर संवाद को लेकर आशान्वित हैं।

Latest World News