1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Let की कवरेज पर मीडिया प्रतिबंध को लेकर पाकिस्तान से हो रही बातचीत:अमेरिका

Let की कवरेज पर मीडिया प्रतिबंध को लेकर पाकिस्तान से हो रही बातचीत:अमेरिका

वाशिंगटन: अमेरिका ने कहा है कि हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा समेत आतंकी संगठनों को मीडिया में दिखाए जाने पर पाकिस्तान द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के संदर्भ में वह उससे बातचीत कर रहा है। विदेश मंत्रालय

Let  की कवरेज पर प्रतिबंध...- India TV Hindi
Let की कवरेज पर प्रतिबंध को लेकर पाक से हो रही बात

वाशिंगटन: अमेरिका ने कहा है कि हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा समेत आतंकी संगठनों को मीडिया में दिखाए जाने पर पाकिस्तान द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के संदर्भ में वह उससे बातचीत कर रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने संवाददाताओं को बताया, मैं आपको यही बता सकता हूं कि हमें उनकी जानकारी है। हम उन पर गौर कर रहे हैं। हम पाकिस्तानी नेताओं से इस बारे में बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, मैं चाहूंगा कि आप पाकिस्तान के फैसलों के पीछे के कारणों के बारे में उसी से पूछें। बीते दो नवंबर को पाकिस्तान ने आतंक पर कार्रवाई के तहत जमात-उद-दावा जैसे आतंकी संगठनों की मीडिया कवरेज पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस तरह पाकिस्तान ने पहली बार यह माना कि मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के नेतृत्व वाला संगठन, लश्कर-ए-तैयबा की ही एक शाखा था।

पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) ने एक अधिसूचना जारी की थी , जिसमें संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध के तहत उसने सभी सेटेलाइट टीवी चैनलों और एफएम रेडियो के लिए लश्कर-ए-तैयबा, जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन की कवरेज प्रतिबंधित कर दी थी। PEMRA की अधिसूचना में कहा गया, जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन लश्कर-ए-तैयबा की अन्य शाखाएं हैं।

किर्बी ने कहा, मैं आपको यही बता सकता हूं कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और मीडिया की स्वतंत्रता के बीच एक संतुलन स्थापित करना होता है। हर देश को यह संतुलन स्थापित करना होता है। पाकिस्तान को अपने लिए बोलना चाहिए और उसे यह बताना चाहिए कि उसने यह फैसला क्यों लिया और वह किस तरह से इस फैसले को लागू करने वाला है। उन्होंने कहा, हम इस मुद्दे पर लगातार पाकिस्तान के नेताओं से चर्चा कर रहे हैं ।

Latest World News