1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. आईएस के खिलाफ लड़ाई के लिए अमेरिका 250 औऱ सैनिक सीरिया भेजेगा

आईएस के खिलाफ लड़ाई के लिए अमेरिका 250 औऱ सैनिक सीरिया भेजेगा

हनोवर: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सोमवार को जर्मनी दौरे के दौरान इस बात की पुष्टि की कि सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ लड़ाई के लिए अमेरिका 250 अतिरिक्त सैनिक भेजेगा। अमेरिका

American Army- India TV Hindi
American Army

हनोवर: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सोमवार को जर्मनी दौरे के दौरान इस बात की पुष्टि की कि सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ लड़ाई के लिए अमेरिका 250 अतिरिक्त सैनिक भेजेगा। अमेरिका पर काफी समय से यह दबाव था कि वह आईएस के खिलाफ लड़ाई में सीरिया में अपने सैनिकों की संख्या बढ़ाए। अमेरिकी प्रशासन इस मामले में काफी सतर्क रहता है, क्योंकि हजारों अमेरिकी मिडल-ईस्ट में और अमेरिकी सैनिकों की तैनाती के खिलाफ रहते हैं।

सालाना हनोवर व्यापार मेले में एक भाषण के दौरान ओबामा ने कहा कि आईएस के खिलाफ लड़ाई जारी रखने के लिए उन्होंने सीरिया में विशेष बलों सहित 250 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती को मंजूरी दी है। नई तैनाती के बाद सीरिया में अमेरिकी सैनिकों की संख्या 300 हो जाएगी। पिछले साल 50 अमेरिकी सैनिक सीरिया भेजे गए थे, जो आईएस के खिलाफ लड़ाई में स्थानीय सुरक्षाबलों को कथित तौर पर सलाह व प्रशिक्षण देने का काम कर रहे हैं।

ओबामा ने यूरोपीय देशों व नाटो सदस्यों से अधिक से अधिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वे जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन व इटली के नेताओं के साथ दिन में बाद में बैठक के दौरान आईएस के खिलाफ लड़ाई पर चर्चा करेंगे।

Latest World News