1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने बैंकॉक में भारत-पाकिस्तान वार्ता का स्वागत किया

अमेरिका ने बैंकॉक में भारत-पाकिस्तान वार्ता का स्वागत किया

अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच बैंकॉक में सप्ताहांत में हुई एनएसए स्तर की वार्ता का स्वागत किया है और कहा कि दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों के बीच संबंधों का सामान्य होना दोनों देशों और पूरे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है।

america welcomed india pakistan meeting- India TV Hindi
america welcomed india pakistan meeting

वाशिंगटन: अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच बैंकॉक में सप्ताहांत में हुई एनएसए स्तर की वार्ता का स्वागत किया है और कहा कि दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों के बीच संबंधों का सामान्य होना दोनों देशों और पूरे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, हम भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों के बीच बैठक की खबरों का स्वागत करते हैं। हम उन सभी कदमों का स्वागत करते हैं जो भारत और पाकिस्तान तनाव कम करने, वार्ता करने और निकट संबंध स्थापित करने के लिए उठा सकते हैं।

 

भारत और पाकिस्तान ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच बैंकॉक में हुई वार्ता के बारे में पूछे जाने पर प्रवक्ता ने कहा, भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध सामान्य होना दोनों देशों और इलाके के लिए महत्वपूर्ण है। चार घंटे तक चली इस वार्ता में दोनों देशों के विदेश सचिवों ने हिस्सा लिया था। विदेश मंत्रालय ने इस बात का स्वागत किया कि पाकिस्तान इस्लामाबाद में इस सप्ताह हार्ट ऑफ एशिया शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है जिसमें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी समेत कई नेता हिस्सा लेंगे।

अधिकारी ने कहा, हम खुश हैं कि पाकिस्तान हार्ट ऑफ एशिया शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। हम इस बात को भी प्रोत्साहित करते हैं कि राष्ट्रपति गनी, भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इसमें भाग लेंगे। प्रवक्ता ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, यह बैठक अमेरिका और इसमें भाग लेने वाले सभी देशों को स्थायी, शांतिपूर्ण और समृद्ध अफगानिस्तान के प्रति हमारी साझी प्रतिबद्धता पर चर्चा करने का अवसर मुहैया कराती है।

Latest World News