वाशिंगटन: बीते शुक्रवार को अमेरिकी के परिवहन विभाग ने कहा कि उन्होंने पांच अमेरिकी शहरों से क्यूबा के लिए छह निर्धारित घरेलू उड़ानों को जल्द से जल्द शुरू करने को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी परिवहन मंत्री एंथोनी फॉक्स ने एक बयान में कहा, "पिछले साल राष्ट्रपति बराक ओबामा ने घोषणा की थी कि यह समय क्यूबा के लोगों के साथ एक नई यात्रा शुरू करने का है। ओबामा के उस वादे को आज हम पूरा करते हुए करीब आधी सदी बाद निर्धारित हवाई सेवा फिर से शुरू कर रहे हैं।"
बयान के मुताबिक, क्यूबा के लिए हवाई सेवाओं में अमेरिकन एयरलाइन्स, फ्रंटियर एयरलाइन्स, जेटब्लू एयरवेज, सिल्वर एयरवेज, साउथवेस्ट एयरलाइन्स और सन कंट्री एयरलाइन्स की उड़ानें शामिल हैं। अमेरिका से क्यूबा के लिए मियामी, फॉर्ट लौंडरडेल, शिकागो, मिनापॉलिस/सेंट पॉल और फिलैडेल्फिया शहरों से इन उड़ानों की सुविधा उपलब्ध होगी।
ये उड़ानें क्यूबा के नौ शहरों -कैमेगुए, कायो कोको, कायो लार्गो, सीनफ्यूगोस, होल्गुन, मैंजानिलो, माटांजस, सांता क्लारा और सैंटियागो डी क्यूबा- शामिल हैं। फरवरी में क्यूबा और अमेरिका ने करीब 50 सालों में पहली बार दोनों देशों के बीच नियमित वाणिज्यिक उड़ानें फिर से शुरू करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
Latest World News