शिकागो: जिहादी समूह ISIS अपने अभियान को लोकप्रिय बनाने के लिए प्रचार के नए नए हथकंडे अपनाता है वहीं दूसरी ओर उसका मुकाबला करने के लिए एक अमेरिकी प्रकाशक एक नये हथियार के तौर पर ISIS विरोधी एक पुस्तक ले कर आया है। आतंकवाद-विरोधी पुस्तक का नाम ISIS: ए कल्चर ऑफ एविल है जिसमें समूह के क्रूर तरीकों और हिंसक परिणामों का ग्राफिक्स के जरिये चित्रण किया गया है। वास्तव में यह एक कलरिंग बुक है। रियली बिग कलरिंग बुक के सीईओ वायने बेल के हवाले से एबीसी टीवी ने बताया है, हमारे कंपनी की तरफ से प्रकाशित सुखद पुस्तकों में यह नहीं है। लेकिन कई लोग हमें कई सालों से कह रहे थे कि वे कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो सच्चा, निरपेक्ष और अडिग हो। और यह तथ्यात्मक और राजनीतिक रूप से उदासीन है।
कलरिंग बुक के आवरण पृष्ठ पर चेतावनी देते हुये कहा गया है कि यह बच्चों के लिए नहीं है लेकिन बेल को उम्मीद है कि शिक्षा देने के लिए माता-पिता अपने बच्चों को इससे अवगत कराएंगे। ISIS पर आधारित काले और उजले लाइन वाले रेखाचित्र में नरसहांर, लाठियों से प्रताडि़त किये जाते लोग, महिलाओं के चेहरे पर तेजाब फेंके जाने और ISIS के नियम को तोड़ने और आपके मारे जाने की आशंका को लेकर सुर्खियां बनायी गई हैं।
Latest World News