A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी कांग्रेस ने चीन से तिब्बतियों के साथ बिना शर्त बातचीत करने को कहा

अमेरिकी कांग्रेस ने चीन से तिब्बतियों के साथ बिना शर्त बातचीत करने को कहा

वाशिंगटन: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर चीन से कहा कि वह तिब्बत के लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए दलाई लामा के प्रतिनिधियों से बिना शर्त बातचीत शुरू करे।

अमेरिकी ने चीन से...- India TV Hindi
अमेरिकी ने चीन से तिब्बत से बिना शर्त बात करने को कहा

वाशिंगटन: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर चीन से कहा कि वह तिब्बत के लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए दलाई लामा के प्रतिनिधियों से बिना शर्त बातचीत शुरू करे।

विदेश मामलों के लिए सदन की समिति के रैंकिंग सदस्य सांसद इलियट एंगल ने कहा, मैं यह प्रस्ताव रखकर गर्व महसूस कर रहा हूं जो चीन सरकार को बिना किसी पूर्व शर्त के तिब्बती नेताओं के साथ बैठने, उनकी समस्याएं सुनने और ऐसे समझौते की दिशा में काम करने को कहता है जो तिब्बत के लोगों के अधिकारों और सुरक्षा की गारंटी दे।
एंगल द्वारा रखे गए इस प्रस्ताव का अन्य कई सांसदों ने समर्थन किया और प्रतिनिधि सभा ने इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इसमें चीन सरकार से कहा गया है कि वह तिब्बत के नेताओं से बिना किसी पूर्वशर्त के बातचीत करे और 14वें दलाई लामा का 80वां जन्मदिन मनाए।

 

Latest World News