A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में चालक ने एक भारतीय को कार से घसीटकर घायल किया

अमेरिका में चालक ने एक भारतीय को कार से घसीटकर घायल किया

न्यूयॉर्क: अमेरिका में एक गैस स्टेशन में सहायक के तौर पर काम करने वाले एक भारतीय व्यक्ति से एक कार चालक ने कथित तौर पर नकदी छीनने की कोशिश की और उसे घसीट कर घायल

अमेरिका में एक भारतीय...- India TV Hindi
अमेरिका में एक भारतीय को कार से घसीटकर घायल किया

न्यूयॉर्क: अमेरिका में एक गैस स्टेशन में सहायक के तौर पर काम करने वाले एक भारतीय व्यक्ति से एक कार चालक ने कथित तौर पर नकदी छीनने की कोशिश की और उसे घसीट कर घायल कर दिया। रशपाल सिंह को 15 अगस्त की शाम गैस स्टेशन से 35 फुट दूर तक घसीटा गया। यह घटना न्यूजर्सी के मिडलटाउन में गैस स्टेशन में लगे कैमरे में कैद हो गई। सीबीएस न्यूयॉर्क में छपी एक खबर में कहा गया है कि उसकी जिन्दगी इसलिए बच गई क्योंकि उसने जो एप्रन पहन रखा था, वह फट गया। इस एप्रन में ही नकदी रखी थी।


सिंह भारत से चार साल पहले अमेरिका आया था। कार से घसीटे जाने की इस घटना मैं उसके हाथों और घुटनों पर मामूली चोटें आईं। घटना के कुछ दिन बाद उसने गैस स्टेशन में काम फिर से शुरू कर दिया।पुलिस ने बताया कि सिंह ने चालक के वाहन में ईंधन भरा ही था कि तभी यह घटना हो गई। सिंह पैसे मांगने चालक के पास गया। चालक ने उसका एप्रन पकड़ लिया जिसमें 1,500 डॉलर थे और उसे कार से घसीट ले गया। इस क्रम में सिंह का एप्रन फट गया और वह जमीन पर गिर पड़ा। सिंह ने कहा कि संदिग्ध ने छह डॉलर की गैस भरवाई थी और जब उसने उसे खुले पैसे देने के लिए जेब में हाथ डाला तो संदिग्ध ने उसे उसी तरफ से पकड़ लिया। पुलिस ने इस उम्मीद में वीडियो फुटेज जारी किया है कि इससे वाहन तथा संदिग्ध का पता लगाने में जनता से मदद मिलेगी।

Latest World News