1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. हो सकता है माल्या का बिज़नेस मॉडल गलत हो: अरुण जेटली

हो सकता है माल्या का बिज़नेस मॉडल गलत हो: अरुण जेटली

अरुण जेटली ने विजय माल्या से जुड़े एक सवाल पर कहा, मैं इस पर कोई अंतिम राय नहीं दे रहा हूं। ऐसा किसी कंपनी विशेष के कारोबारी माडल के कारण हो सकता है।

arun jaitley- India TV Hindi
arun jaitley

वाशिंगटन: उद्योगपति विजय माल्या की बढ़ती परेशानियों के लिए किंगफिशर एयरलाइंस के बिज़नेस माडल पर सवाल उठाते हुए वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा है कि भारत में विमानन क्षेत्र कुल मिलाकर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और अनेक कंपनियां अच्छा मुनाफा कमा रही हैं। माल्या की विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस लंबे समय से बंद पड़ी है। किंगफिशर व कई अन्य कंपनियों के मालिक माल्या पर बैंकों का 9000 करोड़ रपये से अधिक का कर्ज बकाया है। प्रवर्तन निदेशालय के सम्मनों के बावजूद माल्या इस समय लंदन में हैं।

जेटली ने कल यहां माल्या से जुड़े एक सवाल पर कहा, मैं इस पर कोई अंतिम राय नहीं दे रहा हूं। ऐसा किसी कंपनी विशेष के कारोबारी माडल के कारण हो सकता है। इसके साथ ही जेटली ने उन्हें इस मामले में सीधे तौर पर नहीं जोड़ने को कहा।

उन्होंने कहा, जहां तक वसूली का सवाल है इस (माल्या) मामले में, बैंक सभी संभव कदम उठा रहे हैं। और जांच एजेन्सियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि कहीं किसी दंडात्मक प्रावधान का उल्ललंघन तो नहीं हुआ है।

माल्या ने 3 अलग-अलग अवसरों पर प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष हाजिर होने के लिए भारत लौटने से इनकार कर दिया। इसके बाद उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। निदेशालय उनके खिलाफ मनी लांड्रिंग के एक मामले की जांच कर रहा है।

Latest World News