1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारी-भरकम स्पेससूट के दिन लदेंगे, अंतरिक्ष यात्री पहनेंगे सुपरहीरो की पोशाक

भारी-भरकम स्पेससूट के दिन लदेंगे, अंतरिक्ष यात्री पहनेंगे सुपरहीरो की पोशाक

भविष्य में अंतरिक्ष यात्री आपको सुपरहीरो की पोशाक पहने नजर आएं।

Astronaut- India TV Hindi
Astronaut

लॉस एंजेलिस: आपने अंतरिक्ष यात्रियों को भारी-भरकम सफेद रंग के स्पेससूट में ही देखा होगा, लेकिन हो सकता है कि भविष्य में अंतरिक्ष यात्री आपको सुपरहीरो की पोशाक पहने नजर आएं। कैलिफोर्निया की एरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स ने बैटमैन पोशाक के निर्माता से भविष्य की अंतरिक्ष परियोजनाओं के लिए एक अंतरिक्ष सूट डिजाइन करने को कहा है।

बैटमैन और अन्य सुपरहीरो की पोशाक डिजाइन करने वाले एक शीर्ष हॉलीवुड कॉस्ट्यूम डिजाइनर जोस फर्नांडीज ने हाल ही में ब्लीप मैगजीन को दिए साक्षात्कार में कहा, "स्पेसएक्स ने मेरे पास आकर पूछा था कि क्या मैं हीरोइक और स्टाइलिश स्पेस सूट बना सकता हूं।"

उन्होंने कहा कि वह छह महीने के लिए स्पेसएक्स के संस्थापक एलोन मस्क के साथ मिलकर एक सूट का निर्माण कर रहे हैं। जो फिलहाल उड़ान के दौरान ठीक काम करने के लिए रिवर्स इंजीनियर की प्रक्रिया से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहता है तो स्पेसएक्स अगले कुछ महीनों में पोशाक का अनावरण कर सकता है।

Latest World News