1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी बार में भारतीय को मुस्लिम समझकर हमला किया गया

अमेरिकी बार में भारतीय को मुस्लिम समझकर हमला किया गया

शिकागो: डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद मुसलमानों के खिलाफ बढ़ते घृणा अपराधों की श्रृंखला की ताजा कड़ी में अमेरिका में एक बार में एक भारतीय व्यक्ति को गलती से मुस्लिम समझ लिया गया और

american bar- India TV Hindi
american bar

शिकागो: डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद मुसलमानों के खिलाफ बढ़ते घृणा अपराधों की श्रृंखला की ताजा कड़ी में अमेरिका में एक बार में एक भारतीय व्यक्ति को गलती से मुस्लिम समझ लिया गया और उसके सिर एवं चेहरे पर कई बार बुरी तरह से प्रहार किया गया। (देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पेनसिल्वेनिया में रेड रॉबिन रेस्तरां में जब अंकुर मेहता अपने टैबलेट पर कुछ काम कर रहे थे, उस समय हमलावर ने उन पर हमला बोल दिया। हमला करने वाले व्यक्ति की पहचान जेफ्री बुरगेस के तौर पर की गई है। उसने मेहता पर नस्ली टिप्पणी भी की।

Also read:

पिट्सबर्ग एक्शन न्यूज 4 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में मेहता का एक दांत टूट गया और होठ कट गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मेहता ने पुलिस को बताया कि बुरगेस ने उनसे कहा कि अब चीजें अलग हैं और मैं नहीं चाहता कि तुम मेरे करीब बैठो। घटना के समय 54 वर्षीय बुरगेस के मुंह से शराब की बू आ रही थी।

Latest World News