1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बराक ओबामा ने मुस्लिमों को रमजान पर दी बधाई

बराक ओबामा ने मुस्लिमों को रमजान पर दी बधाई

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रमजान के पाक महीने की शुरुआत पर मुस्लिमों को बधाई देते हुए सभी अमेरिकियों के नागरिक अधिकारों की सुरक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है, फिर चाहे वे

barack obama- India TV Hindi
barack obama

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रमजान के पाक महीने की शुरुआत पर मुस्लिमों को बधाई देते हुए सभी अमेरिकियों के नागरिक अधिकारों की सुरक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है, फिर चाहे वे नागरिक किसी भी धर्म या रंग-रूप के क्यों न हों।

ओबामा ने कल एक बयान में कहा, ‘मुस्लिम अमेरिकियों द्वारा इस पाक महीने का जश्न मनाए जाने के मौके पर, मुझे यह स्मरण हो आता है कि हम एक अमेरिकी परिवार हैं। मैं हमें बांटने वाली या हमारी धार्मिक स्वतंत्रता या नागरिक अधिकारों को सीमित करने वाली आवाजों को खारिज करने में मुस्लिम अमेरिकी समुदायों के साथ दृढ़ता के साथ खड़ा हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं सभी अमेरिकियों के नागरिक अधिकारों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध हूं फिर चाहे उनका धर्म या रंग-रूप कोई भी हो। मैं हमारी साझा मानवता और सभी के लिए शांति एवं न्याय के प्रति समर्पण के जश्न में साथ खड़ा हूं।’

ओबामा ने कहा कि यह आत्म अवलोकन का महीना है। हम उन लाखों जिंदगियों को नहीं भूल सकते, जिन्हें दुनियाभर में और अमेरिका में संघर्ष एवं युद्ध के चलते विस्थापित होना पड़ा है। उन्होंने कहा, बहुत से मुस्लिम ऐसे हैं, जो इस साल शायद अपने आरामदायक घर में रमजान नहीं मना पाएं या अपने बच्चों के साथ ईद न मना पाएं। हमें इन लोगों की तकलीफों को कम करने की दिशा में एकसाथ मिलकर काम जारी रखना चाहिए।

अमेरिका और दुनिया भर में मौजूद मुस्लिमों को बधाई देते हुए ओबामा ने कहा कि यह महीना आत्म अवलोकन करने, आध्यात्मिक विकास करने, क्षमा और धैर्य अपनाने, किस्मत की मार झेल रहे लोगों के प्रति संवेदना और समुदायों के प्रति एकता पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर देता है।  अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने भी अमेरिका और दुनियाभर में मौजूद मुस्लिमों को इस मौके पर बधाई दी।

Latest World News