1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ओबामा ने की US के महासचिव पद के लिए निर्वाचित एंतोनियो गुटरेज से मुलाकात

ओबामा ने की US के महासचिव पद के लिए निर्वाचित एंतोनियो गुटरेज से मुलाकात

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव पद के लिए निर्वाचित एंतोनियो गुटरेज से यहां व्हाइट हाउस में मुलाकात की और कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से संयुक्त राष्ट्र बहुत महत्वपूर्ण रहा है

barack obama- India TV Hindi
barack obama

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव पद के लिए निर्वाचित एंतोनियो गुटरेज से यहां व्हाइट हाउस में मुलाकात की और कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से संयुक्त राष्ट्र बहुत महत्वपूर्ण रहा है

ओबामा ने कल ओवल ऑफिस में गुटरेज से मुलाकात की और संवाददाताओं से कहा, अमेरिका के दृष्टिकोण से हमारे लगभग सभी कार्यों में संयुक्त राष्ट्र एक महत्वपूर्ण भागीदार रहा है।

ओबामा ने कहा, द्वितीय विश्व युद्व के बाद से संयुक्त राष्ट्र बहुत महत्वपूर्ण रहा है। डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन प्रशासन के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र के साथ हमारी भागीदारी से हमें संघर्षों के समाधान, विकास संबंधित सहायता प्रदान करने और शरणार्थी संकट, जलवायु परिवर्तन जैसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की बड़ी चुनौतियों से निपटने का अवसर मिला।

उन्होंने गुटरेज का स्वागत करते हुये कहा, एक ऐसे समय में जब इस तरह की चुनौतियां बढ़ रही हैं और दुनिया में अनिश्चितता का दौर है तब संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में एक प्रभावी भागीदार होना बहुत ही महत्वपूर्ण है।

गुटरेज ने कहा, हम एक खतरनाक दुनिया में रहते हैं और हम सभी इस बात से अवगत हैं। हमने कई संघर्षों को होते हुये देखा है। ऐसा प्रतीत होता है कि पुराने संघर्ष कभी समाप्त ही नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि यह बात सच है कि संघर्षों को रोकने और इनका समाधान करने की अंतरराष्ट्रीय समुदाय की क्षमता में बहुत कमी आई है।

गुटरेज ने कहा कि सभी क्षेत्रों में अमेरिका का नेतृत्व बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है।

Latest World News