1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. इन्डो-अमेरिकन के बीच खासे लोकप्रिय हैं बराक ओबामा

इन्डो-अमेरिकन के बीच खासे लोकप्रिय हैं बराक ओबामा

राष्ट्रपति बराक ओबामा की एशियाई अमेरिकियों के इस समुदाय के बीच सबसे अधिक लोकप्रियता है।

barack obama - India TV Hindi
barack obama

वाशिंगटन: अमेरिका के किसी भी राष्ट्रपति के शासनकाल में भारतीय मूल के सबसे अधिक अमेरिकियों को नियुक्त करने की विशिष्ट पहचान रखने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की एशियाई अमेरिकियों के इस समुदाय के बीच सबसे अधिक लोकप्रियता है। सभी एशियाई अमेरिकी जातीय समुदायों के बीच ओबामा की सर्वाधिक लोकप्रियता (84 फीसदी) भारतीयों के मध्य है जबकि चीनी मूल के अमेरिकियों के बीच उनकी लोकप्रियता सबसे कम 56 फीसदी है।

यह बात उस समर्थन में भी झलकती है जो भारतीय मूल के अमेरिकी ओबामा की डेमोक्रेटिक पार्टी को देते हैं। एशियन अमेरिकन एंड पैसिफिक आइसलैंड द्वारा कराए गए एक अध्ययन के मुताबिक भारतीय अमेरिकियों के बीच रिपब्लिकन पार्टी की अलोकप्रियता 58 फीसदी है जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी महज 19 फीसदी लोगों के बीच अलोकप्रिय है।

सोमवार को जारी इस रिपोर्ट के अनुसार सबसे कम 9 फीसदी भारतीय अमेरिकी ही ओबामा के पक्ष में नहीं जान पड़ते हैं जबकि इस समुदाय के 62 फीसदी लोग राष्ट्रपति पद के लिए संभावित रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में नहीं हैं। वैसे राष्ट्रपति पद के लिए डेमोके्रटिक पार्टी के दो उम्मीदवारों हिलेरी क्लिंटन और बर्नी सैंडर्स की भारतीय अमेरिकियों के बीच लोकप्रियता क्रमश: 63 और 64 फीसदी है। एशियन अमेरिकन एंड पैसिफिक आइसलैंड किसी भी दल से संबद्ध नहीं है।

Latest World News