1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मोदी का US दौरा: ओबामा ने भारत की NSG सदस्यता का समर्थन किया

मोदी का US दौरा: ओबामा ने भारत की NSG सदस्यता का समर्थन किया

पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे पर इस मुलाकात में उस वक्‍त एक बड़ी कामयाबी मिली जब अमेरिका ने MTCR, NSG पर भारत का सपोर्ट किया।

modi- India TV Hindi
modi

वॉशिंगटन : अमेरिकी प्रेसिडेंट बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज व्‍हाइट हाउस में मुलाकात हुई। पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे पर इस मुलाकात में उस वक्‍त एक बड़ी कामयाबी मिली जब अमेरिका ने MTCR, NSG पर भारत का सपोर्ट किया। व्हाइट हाउस में मोदी के साथ करीब घंटे भर चली बातचीत के बाद उनके साथ संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित करते हुए ओबामा ने कहा कि दो सबसे बड़े लोकतंत्रों भारत और अमेरिका के लिए साझेदारी को गहन और व्यापक करना स्वाभाविक है।

मोदी ने कहा कि दोनों नेताओं ने व्यापक मुद्दों पर, खासकर द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को नयी उंचाई पर ले जाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने अन्य जिन विषयों पर वार्ता की, उनमें आतंकवाद, स्वच्छ उर्जा, जलवायु परिवर्तन, क्षेत्रीय सुरक्षा और साइबर सुरक्षा शामिल थे। मीडिया के समक्ष अपने बयान जारी करते हुए ओबामा ने कहा कि उन्होंने असैन्य परमाणु समझौते में हुई प्रगति पर चर्चा की। NSG की भारत की सदस्यता के संबंध में चीन के विरोध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, मैंने NSG का हिस्सा होने के नाते भारत को समर्थन का संकेत दिया। ओबामा ने इस बात पर जोर दिया कि भारत को प्रौद्योगिकी की जरूरत है जो उसकी प्रगति और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण हो।

 
मोदी ने NSG पर सर्मथन के लिए ओबामा का शुक्रिया किया
व्‍हाइट हाउस में दोनों नेताओं की मुलाकाम में सबसे अहम MTCR और NSG का मुद्दा रहा, जिसके बाद इन दोनों मामलों में समर्थन के लिए मोदी ने ओबामा को शुक्रिया किया है। पीएम मोदी ने कहा कि न्‍यूक्लियर सप्‍लायर ग्रुप में ओबामा के समर्थन का शुक्रिया अदा करता हूं।

चौथी बार गए अमेरिका, बराक ओबामा से हुई 7वीं मुलाकात
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह चौथा अमेरिकी दौरा है और ओबामा से यह उनकी सातवीं मुलाकात है। अपनी इस सातवीं मुलाकात में पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका मिलकर काम करेंगे,हम नए क्षेत्रों में साथ मिलकर काम करेंगे जिससे विश्‍व कल्‍याण के सपने को पूरा करेंगे।

मेरे पास रिपब्लिक डे पर भारत दौरे की अच्छी यादें- ओबामा
एक तरफ नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी प्रेसिडेंट बराक ओबामा को मित्र मॉय फ्रेंड कहकर पुकारा और न्‍यौता देने के लिए अमेरिकी संसद को धन्‍यवाद दिया तो वहीं दूसरी तरफ ओबामा ने भी कहा कि रिपब्लिक डे पर भारत दौरे की अच्छी यादें । ओबामा और मोदी ने श्रेत्रीय सुरक्षा, न्‍यूक्लियर सिविल सहयोग और साइबर सिक्‍यूरिटी के मुद़दे पर चर्चा की और मिलकर काम करने की इच्‍छा जताई।

 

ओबामा ने कहा कि परमाणु सामग्री और प्रौद्योगिकी के अप्रसार पर भी चर्चा की गई।
उन्होंने कहा, मैंने परमाणु सुरक्षा शिखर-सम्मेलन में प्रधानमंत्री की बहुत प्रभावी सहभागिता का भी उल्लेख किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि बातचीत में पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों के साथ ही साइबर सुरक्षा जैसी नयी चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने महत्वपूर्ण क्षेत्रीय विषयों पर चर्चा होने की जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिका और भारत शांति और विकास का साझा दृष्टिकोण रखते हैं और जटिल मुद्दों का समाधान कूटनीतिक तरीके से होना चाहिए।

मोदी ने कहा कि दो सबसे बड़े लोकतंत्रों, भारत और अमेरिका ने उन चुनौतियों से निपटने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है, जिनका सामना न केवल दोनों देश बल्कि पूरी दुनिया करती है। उन्होंने कहा, पिछले दो सालों में भारत और अमेरिका जलवायु परिवर्तन, परमाणु सुरक्षा, आतंकवाद जैसे वैश्विक मुद्दों पर सहयोग करते रहे हैं, मुझे इस पर न केवल मित्रों के रूप में बल्कि दोनों देशों के तौर पर गर्व होता है और हम कंधे से कंधा मिलाकर काम करते रहेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, हम नये क्षेत्रों में मिलकर जितना अधिक काम करेंगे, वह दुनिया और दोनों देशों के लाभ के लिए बेहतर होगा। यही हमारा सपना है।

Latest World News