वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज यहां वैश्विक परमाणु सुरक्षा शिखर बैठक मेें कहा कि इस्लामिक स्टेट के मूर्ख लोग और अन्य अतिवादियों को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकने के लिए और सहयोग की जरूरत है। आतंकवादियों द्वारा परमाणु सामग्री का इस्तेमाल एक डर्टी बम में करने या एक परमाणु हथियार प्राप्त करने का खतरा सम्मेलन में छाया रहा विशेष तौर पर इस खुलासे के मद्देनजर, कि IS सदस्यों ने बेल्जियम के एक परमाणु वैग्यानिक की वीडियो बनायी थी।
ओबामा ने कहा, आईएसआईएल :आईएस समूह: रसायनिक हथियारों का इस्तेमाल पहले ही सीरिया और इराक में कर चुका है जिसमें मस्टर्ड गैस भी शामिल है। उन्होंने कहा, इसमें कोई संदेह नहीं यदि इन मूर्ख लोगों के हाथ में एक परमाणु बम या परमाणु सामग्री लग गई तो वे निश्चित तौर पर उसका इस्तेमाल अधिक से अधिक बेगुनाह लोगों को मारने के लिए करेंगे।
सम्मेलन में विश्व के बड़ी संख्या में नेताओं ने हिस्सा लिया। सम्मेलन का जोर परमाणु सामग्री के वैश्विक जखीरे को सुरक्षित करना है जिसमें से काफी हिस्से का इस्तेमाल चिकित्सकीय एवं उर्जा उद्योग में होता है। ओबामा ने कहा कि करीब दो हजार टन विखंडनीय सामग्री के अंबार विश्व में असैन्य एवं सैन्य प्रतिष्ठानों में हैं जिसमें से कुछ उचित सुरक्षा के बिना हैं। उन्होंने कहा, प्लूटोनियम का एक छोटा सा हिस्सा, करीब एक सेब के आकार से हजारों बेगुनाह व्यक्तियों की हत्या की जा सकती है और उन्हें घायल किया जा सकता है।
Latest World News