1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: मैनहट्टन में जबरदस्त ब्लास्ट, 26 लोग घायल

अमेरिका: मैनहट्टन में जबरदस्त ब्लास्ट, 26 लोग घायल

वाशिंग्टन: अमेरिका के मैनहट्टन में चैस्ला नेबरहुड में शनिवार रात जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके से पूरा इलाका जबरदस्त तरीके से गूंज उठा। धमाके में 26 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है।

demo pic- India TV Hindi
demo pic

न्यूयार्क: न्यूयार्क सिटी के पास भीड़-भाड़ वाले एक इलाके में विस्फोट होने से 26 लोग घायल हो गये। न्यूयार्क सिटी पुलिस विभाग के सूचना एवं जनसंचार के सहायक आयुक्त जे पीटर डोनाल्ड ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा, न्यूयार्क सिटी के पास मैनहट्टन की 23वीं स्ट्रीट, 6वें एवेन्यू, में एक विस्फोट होने की खबरें मिली हैं। अभी इसके संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने पर इसे साझा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह विस्फोट चेल्सिया में कल रात हुआ। यह बहुत व्यस्त रहने वाला रिहाइशी एवं व्यापारिक इलाका है। कानून प्रवर्तन अधिकारी और आपातकालीन सेवा कर्मी मौके पर पहुंच गये हैं।

लोगों ने सोशल मीडिया में यहां के बारे में लिखा है कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है और रेस्त्रां एवं दुकानों को खाली कराया जा रहा है। डोनाल्ड ने बताया कि विस्फोट में घायल लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस घटना की विस्तृत ब्यौरे जुटाये जा रहे हैं। न्यूयार्क सिटी के मेयर बिल डे ब्लासिओ ने ट्विटर पर लिखा, 23स्ट्रीट, 6वें एवेन्यू में विस्फोट की खबर मिली है। इसकी बारीकी से निगरानी की जा रही है। सूचना की पुष्टि होने पर इसे साझा किया जाएगा।

Latest World News