1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ‘‘बॉम्ब चक्रवात’’ ने अमेरिका के पूर्वी तट पर मचाई तबाही

‘‘बॉम्ब चक्रवात’’ ने अमेरिका के पूर्वी तट पर मचाई तबाही

भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के साथ ‘‘बॉम्ब चक्रवात’’ ने अमेरिका के पूर्वी तट पर तबाही मचा रखी है। सड़कों पर जमी बर्फ के कारण वाहन आपस में टकरा रहे हैं।

Bomb Cyclone hit America eastern coast- India TV Hindi
Bomb Cyclone hit America eastern coast

न्यूयॉर्क: भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के साथ ‘‘बॉम्ब चक्रवात’’ ने अमेरिका के पूर्वी तट पर तबाही मचा रखी है। सड़कों पर जमी बर्फ के कारण वाहन आपस में टकरा रहे हैं। दक्षिणपूर्वी राज्यों उत्तर तथा दक्षिण कैरोलिना में चार लोगों की मौत हो गई। (पाकिस्तान के अमेरिका और चीन से संबंध एक जैसे नहीं )

नेशनल वेदर सर्विस ने आज बताया कि बहुत कम तापमान और ठंडी हवाएं सप्ताहांत पर भी अमेरिका के पूर्वी हिस्से में कहर बरपाएंगी। अमेरिका के बड़े हिस्से में बेहद ठंडी हवाएं चल रही हैं जिनकी वजह से दस से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

हजारों उड़ानें रद्द करनी पड़ी और कई स्थानों पर स्कूल बंद कर दिए गए हैं। उत्तरी न्यूयॉर्क में तापमान इतना गिर गया कि नियाग्रा फॉल पूरा जम गया। तटीय बोस्टन में तूफान के साथ बड़ी लहरें भी उठी, इसे मेसाच्युसेट्स के गर्वनर चार्ली बेकर ने ‘ऐतिहासिक बाढ़’ बताया। शहर के तटीय इलाकों और पूर्वी क्षेत्र में सड़कें जलमग्न हो गई।

Latest World News