लंदन: ब्रिटेन के सबसे मोटे इंसान के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले ब्रिटेन के कार्ल थॉम्पसन का निधन हो गया है वे 33 साल के थे। कार्ल का वजन 412 किलोग्राम था। एक जानकारी के अनुसार सोमवार को केन्ट स्थित अपने घर में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनकी मौत के बाद एम्बुलेंस और दमकल टीम को बुलाया गया। कार्ल के शव को उसके घर से बाहर निकालने में उन्हें कई घंटों का समय लगा। वे एक दिन में 10000 कैलोरीज युक्त भोजन लेते थे।
पुलिस प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अधिकारियों को मौत के पीछे कोई संदिग्ध कारण होने की आशंका नहीं है। आपको बता दें कि थॉम्पसन उस वक्त सुखिर्यों में आ गए थे जब उन्होंने यह घोषणा की थी कि उनके अत्यधिक खाने की आदतों के चलते उनका वजन 412 किलाग्राम हो गया है जिससे वे चिंतित हैं। इस घोषणा के बाद उनके पास वजन घटाने के प्रस्तावों की लाईन लग गई थी।
Latest World News