लास वेगास: अमेरिका के लास वेगास एयरपोर्ट पर एक ब्रिटिश एयरवेज के विमान में आग लग लग गई। जब विमान टेक ऑफ कर रहा था उसी वक्त उसमें आग लग गई। आग लगने की वजह से उसे एकाएक रोकना पड़ा। फौरन बचाव दल प्लेन में सवार लोगों को विमान से बाहर निकालने में जुट गया। लोगों ने भी संयंम से काम लिया और इससे पहले की आग फैलती विमान में सवार सभी 159 यात्रियों और 13 क्रू मेंबर को सुरक्षित निकाल लिया गया।
यात्रियों ने बताया कि जब वे लोग विमान के अंदर थे उस वक्त तक विमान की कुछ खिड़कियां आग से पिघल गयीं थीं। विमान में आगे की तरफ आग लगी थी, इसलिए यात्रियों को विमान के पिछले दरवाज़े से निकाला गया।
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, प्लाइट #BA2276 के लेफ्ट इंजन में आग लगी थी। हालांकि आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
Latest World News