1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. लीजिए अब तैयार हो गया बॉडीगार्ड कंबल, नहीं होगा गोली का भी असर

लीजिए अब तैयार हो गया बॉडीगार्ड कंबल, नहीं होगा गोली का भी असर

न्यूयार्क: अमेरिका में निरंतर बढ़ते अपराध को ध्यान में रखते हुए वैज्ञानिकों ने एक बुलेट प्रूफ कम्बल का निर्माण किया है। आपको बता दें कि पिछले कई सालों से अमेरिका में क्राइम का ग्राफ लगातार

bulletproof blanket- India TV Hindi
bulletproof blanket

न्यूयार्क: अमेरिका में निरंतर बढ़ते अपराध को ध्यान में रखते हुए वैज्ञानिकों ने एक बुलेट प्रूफ कम्बल का निर्माण किया है। आपको बता दें कि पिछले कई सालों से अमेरिका में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है इस पर अमेरिका के राष्ट्रपति भी अपनी चिंता जता चुके है।  हाल ही में अमेरिका के स्कूल में हुई गोलीबारी ने अमेरिका में हर किसी की चिंता बढ़ा दी हैं। अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए अमेरिकी सरकार ने स्कूल में बच्चों को बंदूक रखने की छूट दी हुई है और वहां पर बंदूक चलाने की क्लास भी बच्चों को दी जाती है। लेकिन अब अमेरिकी सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को और भी बढ़ाने के लिए बुलेटप्रुफ कम्बल बनाया है।

आपको बता दें कि यह बॉडीगार्ड कम्बल प्रो टेक्ट कंपनी ने बनाया है। यह कम्बल अलग-अलग साईज का बनाया गया है ताकि कभी भी गोलीबारी के समय में बच्चे इसे ओढ़ सकें। इस कंपनी ने अपनी वेबसाइट में लिखा हे कि बॉडीगार्ड कम्बल को बच्चे और बड़ें आसानी से ओढ़ सकते हैं इसका वजन बहुत ही हल्का है। यह कम्बल स्कूल में बाहर से आने वाले घुसपैठियों से बच्चों की मदद करेगा। अगर इस कम्बल को अच्छे से ओढ़ा जाए तो यह बच्चों के लिए काफी मददगार साबित होगा। यह इतना हल्का है कि इसे आप बाजार जाते समय, शॉपिंग करते समय या घूमने जाते समय कहीं पर भी ले जा सकते है।

Latest World News