1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पर्रिकर-कार्टर बातचीत: रक्षा संबंधों के साथ साथ आतंकवाद मुद्दे पर भी हुई बात

पर्रिकर-कार्टर बातचीत: रक्षा संबंधों के साथ साथ आतंकवाद मुद्दे पर भी हुई बात

भारत और अमेरिका के रक्षा मंत्रियों ने आतंकवाद की वैश्विक समस्या के अलावा क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर विस्तृत बातचीत की तथा दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को गति प्रदान करने का संकल्प किया।

Parrikar and Ashton- India TV Hindi
Parrikar and Ashton

वाशिंगटन: भारत और अमेरिका के रक्षा मंत्रियों ने आतंकवाद की वैश्विक समस्या के अलावा क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर विस्तृत बातचीत की तथा दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को गति प्रदान करने का संकल्प किया। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि बंद कमरे में चली डेढ़ घंटे की बातचीत के दौरान उन्होंने और उनके अमेरिकी समकक्ष एश्टन कार्टर ने हमारे शस्त्र बलों के बीच सहयोग की समीक्षा की जो अब अब पहले से अधिक मजबूत हो चुका है।

भारत और अमेरिका के रणनीतिक साझेदारी साझा करने का उल्लेख करते हुए पर्रिकर ने कहा, रक्षा और सुरक्षा सहयोग इस साझेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के संपूर्ण पटल पर नजर डालने के साथ ही व्यापक मुद्दों पर चर्चा की। रक्षा मंत्री के तौर पर अपनी पहली अमेरिकी यात्रा के दौरान हुई चर्चाओं के बारे में पर्रिकर ने कहा, हमने वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। हमने डीटीटीआई (अमेरिका-भारत प्रौद्योगिकी एवं व्यापार पहल) के तहत अच्छी प्रगति की है। उन्होंने कार्टर के साथ साझा पत्रकार सम्मेलन में कहा, मुझे लगता है कि हमने जो 15 महीनों में हासिल किया है वो उल्लेखनीय है तथा शायद एक महीना एक साल के बराबर है। कार्टर ने भी कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

पर्रिकर और अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर के बीच मुलाकात के दौरान हुई चर्चा में आतंकवाद प्रमुख मुद्दा रहा। भारतीय रक्षा मंत्री ने कहा कि आतंकवाद एक वैश्विक परिघटना बन चुका है और इसको लेकर व्यापक प्रतिक्रिया की जरूरत है ताकि सभी तरह के और सभी जुड़ावों के आतंकवादियों का बिना किसी भेदभाव के मुकाबला किया जा सके। पर्रिकर ने कहा, मेरी यहां सभी चर्चाओं में आतंकवाद का प्रमुख विषय रहा। आतंकवाद एक वैश्चिक परिघटना बन चुका है और इसको लेकर व्यापक प्रतिक्रिया की जरूरत है। सभी तरह के और सभी जुड़ाव वाले आतंकवादियों का मुकाबला बिना किसी भेदभाव के करने की जरूरत है। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि दक्षिण एशिया में आतंकवाद एक गंभीर समस्या रही और बनी हुई है।

कार्टर ने एक सवाल के जवाब में कहा, भारत में हमले हुए हैं और आतंकवादियों की ओर से उसे हमले की निरंतर धमकियां मिली हैं जैसे हमें तथा पाकिस्तान और अफगानिस्तान को मिली हैं। हमारा इन तीनों के साथ स्वतंत्र संबंध है और सिर्फ आतंकवाद विरोधी लड़ाई ही इन तीनों के साथ के साथ काम करने की चीज नहीं है। आतंकवाद विरोधी लड़ाई तीनों के साथ मिलकर काम करने का महत्वपूर्ण विषय है।

Latest World News