1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारत के साथ अमेरिका का पूरी तरह से वैश्विक एजेंडा है: कार्टर

भारत के साथ अमेरिका का पूरी तरह से वैश्विक एजेंडा है: कार्टर

अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा शुरू करने से पहले अमेरिका के रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने कहा कि भारत के साथ अमेरिका का पूरी तरह वैश्विक एजेंडा है।

aston carter- India TV Hindi
aston carter

न्यूयार्क: अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा शुरू करने से पहले अमेरिका के रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने कहा कि भारत के साथ अमेरिका का पूरी तरह वैश्विक एजेंडा है जिसमें सभी मुद्दे शामिल हैं वहीं दूसरी ओर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ अमेरिका के संबंध आतंकवाद और अफगानिस्तान के मुद्दों से है। कार्टर का कहना है कि अमेरिका की नजर में भारत और पाकिस्तान के बीच कोई अंतर नहीं है।जब उनसे यह पूछा गया कि भारत-अमेरिका के संबंधों पाकिस्तान पर क्या प्रभाव पड़ा है, तो इस  पर उन्होंने कहा कि, वे दिन अब बीत गए हैं जब हम भारत के साथ पाकिस्तान के सिक्के के दूसरे पहलू के रूप में संबंध रखते थे या पाकिस्तान के साथ भारत के सिक्के के दूसरे पहलू के तौर पर संबंध रखते थे। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि भारत और पाकिस्तान में ऐसे लोग हैं जो अब भी इसी तरह सोचते हैं लेकिन अमेरिका ने कुछ समय पहले ही इस सोच को पीछे छोड़ दिया था।

कार्टर ने कहा, पाकिस्तान के साथ महत्वपूर्ण संबंध हैं लेकिन भारत के साथ हमारा अधिक बड़ा पूरी तरह से वैश्विक एजेंडा है, जिसमें सभी प्रकार के मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने कहा, पाकिस्तान के मामले में यह पूरी तरह अलग है। हमारे पास (पाकिस्तान की) अफगानिस्तान के साथ सीमा के जुड़े कई मुद्दे हैं जिन पर हम कार्य कर रहे हैं, हमारे पास पाकिस्तान की धरती और वहां सीमा पार अफगानिस्तान की धरती में अमेरिकी सेवा सदस्यों को प्रभावित कर रहे आतंकवाद का मुद्दा है। कार्टर ने स्वीकार किया कि उनसे उनकी भारत यात्रा के दौरान पाकिस्तान के बारे में पूछा जाएगा। उन्होंने कहा, मुझे भरोसा है कि मुझसे भारत में इसके बारे में पूछा जाएगा लेकिन मेरा मानना है कि अमेरिकी नीति के नजरिए से जो पहली बात कहने की आवश्यकता है, वह यह है कि वे दोनों हमारे सम्मानित साझीदार एवं मित्र हैं। वे स्वयं को बहुत अलग-अलग हालात में पाते हैं। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के आमंत्रण पर कल भारत जा रहे कार्टर गोवा और दिल्ली जाएंगे।

Latest World News