A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. चैंपियंस ऑफ चेंज के तौर पर सम्मानित की जाएगी भारतीय अमेरिकी महिला

चैंपियंस ऑफ चेंज के तौर पर सम्मानित की जाएगी भारतीय अमेरिकी महिला

वाशिंगटन: जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से पर्यावरण और समुदायों के संरक्षण के अपने प्रयासों के लिए चैंपियंस ऑफ चेंज के तौर पर चुने जाने वाले 12 धार्मिक नेताओं में भारतीय मूल की एक अमेरिकी महिला

सम्मानित की जाएगी...- India TV Hindi
सम्मानित की जाएगी भारतीय अमेरिकी महिला

वाशिंगटन: जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से पर्यावरण और समुदायों के संरक्षण के अपने प्रयासों के लिए चैंपियंस ऑफ चेंज के तौर पर चुने जाने वाले 12 धार्मिक नेताओं में भारतीय मूल की एक अमेरिकी महिला भी शामिल है। इन लोगों को व्हाइट हाउस द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सुनीता विश्वानाथ इस सूची में जगह बनाने वाली एकमात्र भारतीय अमेरिकी हैं। उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए हिंदुओं को प्रोत्साहित करने के उनके काम के लिए चुना गया है। महिलाओं और मानवाधिकार संगठनों के साथ करीब तीन दशक से काम कर रही सुनीता मानवाधिकार संगठन विमेन फॉर अफगान विमेन की सह संस्थापक हैं और इसके बोर्ड की सक्रिय सदस्य हैं। यह संगठन पिछले 14 साल से महिलाओं के अधिकारों के लिए बढ़ चढ़ कर काम कर रहा है।

व्हाइट हाउस ने कहा, सुनीता साधना कोलिशन ऑफ प्रोग्रेसिव हिंदूज़ की भी सह संस्थापक और बोर्ड सदस्य हैं। यह एक ऐसे हिंदु धर्म का पालन और निर्माण करता है, जो कि सामाजिक न्याय को प्राथमिकता देता है और एकत्व, अहिंसा एवं साधना के हिंदू सिद्धांतो को बनाए रखता है। व्हाइट हाउस ने कहा, सुनीता को हिंदुओं को पर्यावरण की रक्षा करते हुए इन सिद्धांतों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए साधना की मदद से किए गए उनके काम के लिए सम्मानित किया जा रहा है।चेन्नई में जन्मी सुनीता ने कहा, मैंने हिंदू के तौर पर अपनी पहचान में हमेशा सुरक्षित महसूस किया है। मैंने उम्र बढने के साथ विश्वास और धर्म के बारे में काफी चिंतन किया लेकिन मुझे इस सामाजिक न्याय को लेकर भी अच्छी समझ है कि क्या सही है।

 

Latest World News