1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारत की कोशिशों पर चीन का अड़ंगा, यूएन में मसूद पर अड़ा

भारत की कोशिशों पर चीन का अड़ंगा, यूएन में मसूद पर अड़ा

नई दिल्ली: 2 जनवरी को हुए पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर पर भारत द्वारा प्रतिबंध लगाने पर चीन ने अवरोध पैदा किया है। भारत ने पीछले दिनो सयुंक्त राष्ट्र में जैश-ए-महोम्मद के प्रमुख

मसूद अजहर- India TV Hindi
मसूद अजहर

नई दिल्ली: 2 जनवरी को हुए पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर पर भारत द्वारा प्रतिबंध लगाने पर चीन ने अवरोध पैदा किया है। भारत ने पीछले दिनो सयुंक्त राष्ट्र में जैश-ए-महोम्मद के प्रमुख मसूद अजहर पर प्रतिबंध की मांग की थी। सूत्रों के अनुसार गुरूवार को चीन ने संयुक्त राष्ट्र समीति से आग्रह किया कि इसे रोका जाए। यह समिति पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख पर पाबंदी पर विचार कर रही है।

गौरतलब है कि 2 जनवरी को पठानकोट वायुसेना के अड्डे पर कुछ आतंकियों द्वारा हमला किया गया था। मुठभेड़ में एयरफोर्स के 3 जवान शहीद हो गए और 6 जवान घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, सभी आतंकी पाकिस्तान के बहावलपुर से आए थे। आतंकी भारतीय सीमा के पास एक नाले के रास्ते घुसे थे।

इस हमले के बाद भारत ने संयुक्त राष्ट्र समिति से यह भी कहा था कि अजहर को सूची में शामिल नहीं करने से भारत और दक्षिण एशिया के अन्य देशों में आतंकवादी समूह और इसके प्रमुख से खतरा बना रहेगा। सूत्रों ने कहा कि समय सीमा से कुछ घंटे पहले चीन ने जैश-ए-मोहम्म्द के प्रमुख पर प्रतिबंध लगाए जाने पर रोक का संयुक्त राष्ट्र की समिति से अनुरोध किया। सरकारी सूत्रों के अनुसार, चीन ने यह कार्रवाई पाकिस्तान के साथ 'विचार-विमर्श' से की है।

Latest World News